कोरोना कहर: भारत में जितने 40 दिन में अब उतने एक दिन में संक्रमित मरीज

IMG_20200322_001759
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : भारत में पहले 40 दिनों में कोरोना वायरस के एक से लेकर 50 तक मामले सामने आए। 

फिर चार दिनों में देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 से बढ़कर 100 तक हो गई।

अगले चार दिनों में संक्रमितों की संख्या 100 से बढ़कर 150 पर पहुंच गई।

उसके बाद यह वायरस तेजी से फैलने लगा और अगले दो दिन में मरीजों की संख्या 150 से बढ़कर 200 हो गई।

पिछले एक दिन में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 200 से 250 के ऊपर चली गई है।

पहले 40 दिन में 50,
अगले चार दिन में 50,
फिर चार दिन में 50,
अगले दो दिन में 50 और
अब एक दिन में 50 से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं।

अब भारत भी कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए चीन की तरह (लॉक डाउन) कदम उठा सकता है। उसी पहल के साथ पीएम मोदी ने आज रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है।सभी लोग मिल कर जनता कर्फ्यू को सफल बनायें।

IMG 20200322 001759

22 मार्च 2020 दिन रविवार के दिन जनता कर्फ्यू का करोना वायरस बीमारी से लड़ने के प्रयास को भरपूर समर्थन देते हुए पूरे देश के प्रदेश के साथ साथ इटावा जनपद के व्यापारी ना केवल अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे बल्कि भारत सरकार के इस प्रयास के साथ

IMG 20200322 001834

खड़े रहेंगे मैं समस्त देश वासियों से अपील करता हूं कि 22 मार्च को अपने-अपने प्रतिष्ठान, काम पूर्णतया बंद करके घर पर ही रहे और बाहर ना निकले आपके इस प्रयास से देश में आई इस बड़ी महामारी से लड़ा जा सकता है अतः पुनः निवेदन करता हूं कि 22 मार्च को अपने अपने घर में रहे।

Trending News