Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा शिशु चिकित्सालय में निमोनिया एवं दिमागी बुखार से बचाब हेतु PCB टीकाकरण की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 10 August 2020
IMG-20200810-WA0024
Share News
       

Etawah Newsगुलशन कुमार इटावा । बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए प्रदेश में करीब सात फीसदी नौनिहालों की निमोनिया (न्यूमोकोकस बैक्टिरिया) की चपेट में आने से मृत्यु हो जाती है। बच्चों को घातक बीमारी से बचाकर मृत्यु दर शून्य करने के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीनेशन (पीसीवी) लगेगी।

Etawah News

यह काफी महंगी वैक्सीन है, जिसके कारण गरीब तबका इलाज का खर्च तक नहीं उठा पाता है। प्राइवेट हॉस्पिटल्स में पीसीवी की एवज में 3800 रुपए तक शुल्क लिया जाता है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में यह नि:शुल्क उपलब्ध होगी। हालांकि अब यह जिले के बच्चा अस्पताल में 9 माह से लेकर 5 साल तक के बच्चों को वैक्सीनेशन लगानी शुरू कर दी है।

योजना के तहत छह माह से एक साल तक के बच्चों का टीकाकरण होगा। जिले में सालाना करीब 35 से 38 हजार बच्चे जन्म लेते हैं। अभी आयु वर्ग के अंतर्गत 20 हजार बच्चों का टीकाकरण होगा। सरकार की शर्त अनुसार जिन्हें पांच बीमारियों से बचाने वाली पेंटा वन वैक्सीन लगी है, उन बच्चों को उक्त टीका नहीं लगेगा। अगर किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में पेंटा वन का टीका लगवाया है तब भी पीसीवी नहीं लगवा पाएंगे। इस अवसर पर विधायक सरिता भदौरिया के साथ, CMO इटावा , संबंधित डॉक्टर , ANM एवं आशा बहू भी उपस्थित रही ।

इस आयु वर्ग में लगेगा टीका

• 06 सप्ताह का बच्चा होने पर पोलियो का टीका व ड्राॅप, पेंटा 1 और प्राइमरी पीसीवी 1 का टीका लगेगा।

• 09 सप्ताह का बच्चा होने पर मीजल्स 1, जेई 1, विटामिन ए और बूस्टर पीसीवी 3 का टीका लगेगा।

• 14 सप्ताह के बच्चे को पोलियो का टीका व ड्राॅप, पेंटा 3 और प्राइमरी पीसीवी 2 का टीका लगेगा।

◆ ये हैं निमोनिया के लक्षण

निमोनिया एवं डायरिया छोटे बच्चों में मृत्यु का मुख्य कारण है। न्यूमोकोकस बैक्टरिया की वजह से रोग की चपेट में बच्चे आते हैं। खून का इंफेक्शन, दिमागी बुखार, कान का इंफेक्शन इत्यादि दिक्कत होती है। यह संक्रमित रोग है, जोकि छींकने व खांसने पर तेजी से फैलता है। 2 साल से कम उम्र के बच्चों और वृद्धों पर निमोनिया का ज्यादा असर होता है।

Post navigation

Previous: Agra : डॉ कफ़ील खान की रिहाई के लिए 22 जुलाई से 12 अगस्त तक महा अभियान
Next: Etawah News : जन्माष्टमी पर खरीदारी करने उमड़ी भीड़ से बाजारों में बढ़ी रौनक, सोशल डिस्टनसिंग की उड़ी धज्जियां

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.