Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण महाअभियान में भारत 100 करोड़ का लक्ष्य पार

जनवाद टाइम्स 22 October 2021
IMG-20211022-WA0013
Share News
       

सुनील पांडेय कार्यकारी संपादक

कल का दिन यानि 21 अक्टूबर, 2021 भारत के लिए अत्यंत हर्ष और उल्लास का दिवस था , क्योंकि इसी दिन हमारा देश कोरोना के खिलाफ टीकाकरण महाअभियान में 100 करोड़ का आकड़ा पार किया। इस आकड़े तक पहुंचने में भारत को मात्र 9 माह का अल्प समय लगा ,यदि दिन का आकलन किया जाए तो मात्र 270 दिन में भारत ने यह विशाल लक्ष्य हासिल किया। भारत को यह लक्ष्य हासिल करने पर दुनिया की कई देशों ने शुभकामनाएं दी है। विश्व स्वास्थ संगठन की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा -भारत को यह उपलब्धि हासिल करने पर हार्दिक बधाई । इतने कम समय में बिना सशक्त नेतृत्व , सभी वर्गों की भागीदारी और स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन वर्कर की भागीदारी के ये उपलब्धि हासिल करना संभव नहीं था । भारत में कोविड -19 के खिलाफ टीकाकरण महा अभियान का शुभारंभ 16 जनवरी, 2021को हुआ था। उस दिन पहली खुराक दिल्ली एम्स में एक सफाई कर्मचारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति दी गई थी । यह एक सुखद क्षण है कि कल 100 करोड़वीं खुराक दिल्ली स्थित डॉ राम मनोहर अस्पताल में वाराणसी के दिव्यांग व्यक्ति अरुण राय को प्रधानमंत्री के ही उपस्थिति में दी गई।

IMG 20211022 WA0013

भारत में कोरोना के खिलाफ इस महायज्ञ में उस दिन से लेकर आज तक भारत के स्वास्थ एवं चिकित्सा जगत के चिकित्सक , नर्स से लेकर सभी छोटे- बड़े कर्मचारी के पूर्ण मनोयोग एवं अथक परिश्रम से यह लक्ष्य हासिल हो सका। भारत में कोरोना के खिलाफ इस महा अभियान में एक कुशल एवं सशक्त केंद्रीय नेतृत्व के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। जिस समय भारत में टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत हुई तो दुनिया के कई देशों ने यह अनुमान व्यक्त किया था कि भारत को अपने नागरिकों को टीकाकरण में लगभग दो से ढाई वर्ष लग जाएंगे ,लेकिन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और आज इसका परिणाम दुनिया के समक्ष है। देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार चौंकाने वाली रही है शुरुआत के पहले 85 दिन में 10 करोड़, अगले 45 दिन में 20 करोड़ ,अगले 29 दिन में 30 करोड़ ,फिर 24 दिन में 40 करोड़ ,अगले 20 दिन में 50 करोड़ और इसके 76 दिन बाद 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया गया ,यानी बात की 50 करोड़ डोज हर 15 दिन में 10 -10 करोड डोज के हिसाब से टीकाकरण किया गया ।जो अपने आप ने भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है । इस उपलब्धि को हासिल करने पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक ट्वीट में कहा कि भारत ने इतिहास रचा। हम 130 करोड़ भारतीयों के विज्ञान ,उद्यम एवं उनकी सामूहिक भावना की विजय देख रहे है। 100 करोड़ टीकाकरण को पार करने पर भारत को बधाई। साथ ही हमारे डॉक्टरों ,नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

IMG 20211022 WA0013

कोविन वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में 71 करोड लोग टीकाकरण की पहली डोज ले चुके हैं ।वहीं इनमें से 29.45 करोड़ लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। देश के कुल 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को एक डोज मिल चुकी है। 31 प्रतिशत आबादी को दोनों डोज दी जा चुकी है। इन आंकड़ों पर यदि विस्तृत जानकारी दें तो देश के 9 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण वयस्क आबादी को करोना वैक्सीन की कम से कम 1 डोज दी जा चुकी है। देश में यह औसत 75% है। सर्वाधिक टीकाकरण करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश ,महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल ,गुजरात एवं मध्य प्रदेश शामिल है। इनमें उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य जहां पर सर्वाधिक टीकाकरण 12.25 करोड़ से अधिक हुआ है।इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं । हमें उम्मीद करनी चाहिए जिस तरह भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में टीकाकरण महा अभियान चल रहा है शीघ्र ही हम आने वाले कुछ महीनों में 130 करोड़ का लक्ष्य हासिल कर लेंगे । यह लक्ष्य जितना शीघ्र संभव होगा उतना ही शीघ्र हम अपने 130 करोड़ नागरिकों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कवच प्रदान कर सकेंगे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: स्कूटी व बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: मेरठ न्यूज: सीसीएस यूनिवर्सिटी में एबीवीपी ने वीसी का किया घेराव।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.