Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar News : पति ने कर ली दूसरी शादी पीडिता दर्शना नाबालिग बच्चे को लेकर दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर

जनवाद टाइम्स 21 December 2020
Husband got second marriage, showing victim, forced to stumble at rate of minor child
Share News
       

पंकज कुमार : अम्बेडकर नगर जिले बिधान सभा आलापुर क्षेत्र के निकट थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम खरुवांव निवासी दर्शना देवी पत्नी यमुना निषाद पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने से अपने नाबालिग बच्चे को लेकर दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है ।पीड़िता को उसका पति घर मे घुसने नहीं दे रहा है इस बात की शिकायत जब पीड़िता ने थाने में कई तो दरोगा पीड़िता को ही गाली गलौच देकर थाने से भगा दिए जबकि पीड़िता को माननीय न्यायालय के आदेश वर्ष2012 से 2000 रुपए प्रति माह भरण पोषण हेतु उसके पति को देना है परन्तु न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखा रहे पति ने एक रुपये नही दिया और अब पति की सहायक पुलिस बनी हुई है जिससे पीड़िता दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है।

Husband got second marriage, showing victim, forced to stumble at rate of minor child

आपको बता तें कि दर्शना देवी की शादी खरुवांव निवासी यमुना निषाद के साथ हुई थी। जिनको एक शिवसागर उम्र लगभग 12 वर्ष है पहले पुत्र के जन्म के बाद बाहर रह रहे यमुना ने दूसरी शादी कर ली ।पीड़िता को जब जानकारी हुई तो उसने 2010 में न्यायालय में भरण पोषण हेतु मुकदमा किया। जिसका फैसला वर्ष2012 में आया और न्यायालय ने यमुना निषाद को पत्नी को 1200 रुपये प्रति महीना तथा पुत्र के लिए800 रुपये प्रति महीने देने का आदेश दिया परन्तु दर्शना का पति कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए रुपये नही दिये जब पीड़िता इसके लिए दबाव बनाने लगी तो उसे मारपीट कर घर से भगा दिया गया ।पीड़िता काफी समय से मायके में रह रही थी पति के घर आने पर जब पीड़िता ने भरण पोषण के पैसे की माँग की तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया ।पीड़िता ने जब इस बात की शिकायत स्थानीय थाने पर की तो पुलिसकर्मियों ने उल्टे पीड़िता को ही गाली गलौज देकर भगा दिया जिससे पीड़िता न्याय के लिए दर दर भटकने पर मजबूर है और पुलिस पीड़िता के पति के ऊपर ही कृपा दृष्टि बना रहे हैं।पीड़िता ने कहा कि इस बात की शिकायत मैं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से कर न्याय माँगूँगी।

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री आवास मे ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा दूसरी किश्त भेजने के लिए 20000 रुपये की सुबिधा शुल्क की मांग 
Next: मेरठ न्यूज: गोली व चाकू से हमला करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0039
  • Breaking News

Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar

BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण
  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.