Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता इरफान खान का असमय निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि

जनवाद टाइम्स 29 April 2020
IMG_20200429_175927
Share News
       

 

सुनील पांडेय : कार्यकारी संपादक 

भारतीय सिने जगत् में अपने अभिनय क्षमता का लोहा मनवाने वाले संजीदा अभिनेता इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे।भारतीय सिनेमा का यह देदीप्यमान सितारा आज सदा सदा के लिए अस्त हो गया। कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से जूझ रहा यह अभिनेता आज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल 54 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली ।

IMG 20200429 175927

गौरतलब है कि हाल ही में कुछ दिनों पूर्व इनकी मां सईदा बेगम का भी इंतकाल हुआ था लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह अपनी मां के जनाजे में शामिल नहीं हो सके थे । रुपहले पर्दे पर नाम कमाने वाले इस अभिनेता का जन्म जन्म 7 जून ,1967 को जयपुर में हुआ था। अपने मेहनत एवं संघर्ष के बल पर आगे बढ़ने वाला यह अभिनेता अपने शुरुआती दौर में दूरदर्शन के कई धारावाहिकों में दमदार एवं यादगार अभिनय किया था। तत्कालीन समय में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले चर्चित धारावाहिकों में चंद्रकांता, चाणक्य ,भारत एक खोज एवं जय हनुमान जैसे सीरियल में अपने अभिनय की एक विशिष्ट छाप छोड़ी। टीवी सीरियल से लेकर बॉलीवुड एवं फिर हॉलीवुड में कदम रखने वाला यह जानदार अभिनेता कई फिल्मों में बेहतरीन रोल किया। उन्हीं फिल्मों में कुछ महत्वपूर्ण फिल्में जिनमें उन्होंने अपने अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया उनके नाम इस प्रकार हैं -हासिल, मकबूल ,पान सिंह तोमर ,लाइफ इन मेट्रो, 7 खून माफ, लंच बॉक्स, लाइफ ए पाई, पीकू ,हैदर बिल्लू बार्बर ,मदारी और इंग्लिश मीडियम आदि। अपने अभिनय क्षमता के बल पर बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी शानदार उपस्थित दर्ज कराई । बॉलीवुड में नाना पाटेकर के बाद यथार्थ अभिनय करने वाला यदि कोई अभिनेता था तो वह इरफान खान ही थे। बड़ी बड़ी आंखों द्वारा अपने अभिनय को व्यक्त करना इरफान खान के बस की ही बात थी। इसके साथ साथ फिल्मी पर्दे पर दमदार अभिनय करने वाला यह अभिनेता एक शानदार इंसान भी था ।उनकी संवाद अदायगी भी गजब की थी आंखों से ही वह सब कुछ कह देते थे जो वह कहना चाहते थे। अपने शानदार आवाज एवं दमदार अभिनय के बल पर उन्होंने भारतीय फिल्म जगत् में जो मुकाम हासिल किया वह बहुत कम ही लोगों को ही नसीब होता है। भारतीय फिल्म जगत् में तिकड़ी खान बंधुओं के होते हुए अपना एक अलग मुकाम हासिल करना सबके बस की बात नहीं होती ।यह इरफान खान जैसा अभिनेता ही कर सकता है। आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा अभिनीत फिल्में उन्हें सदा हम लोगों के बीच बनाए रखेंगी। इरफान खान पर यह लाइन सटीक बैठती है -मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा । अंत में जनवाद टाइम्स की संपादकीय डेस्क से से इस दिवंगत अभिनेता को विनम्र श्रद्धांजलि।

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान 54 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में कैंसर के कारण निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Next: प्यासी मीन : जया मोहन प्रयागराज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.