जनपद प्रतापगढ़ में विश्वनाथगंज रजबहा सफाई में बड़ा गोलमाल

IMG_20201216_202146
Share News

रिपोर्ट गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ : मान्धाता मंडल अध्यक्ष भाजपा ने लिखा जल संसाधन मंत्री को पत्र।
तत्काल प्रभाव से मंत्री ने दिए अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश। यू पी का एक ऐसा जनपद जहां विकास के नाम पर गोलमाल के साथ होता है भारी विवाद। एक ऐसा मामला पुनः देखने को मिला है जहां नहर सफाई के नाम पर भारी गोलमाल हुआ है।

A huge breakup in the Vishwanathganj Rajabha cleaning in Pratapgarh district

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ के मान्धाता विकास खंड मे विश्वनाथगंज रजबहा सहित अन्य नहर में सफाई के नाम पर बहुत ही बड़ा गोलमाल आलाधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत से हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी के मांधाता मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह नवीन ने जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री से की नहर सफाई में अनियमितता की थी शिकायत , जिसे संज्ञान में लेते हुए मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड को पुनः सफाई के लिए दिये कड़े निर्देश। वहीं अधिशासी अभियंता ने मान्धाता मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह नवीन को अवगत कराया कि संबंधित कांट्रेक्टर का भुगतान रोक दिया गया है और विश्वनाथगंज रजबहा की पुनः सफाई होगी। यह जानकारी भाजपा के मान्धाता मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह नवीन ने दिया।आखिर कब होगी ऐसे अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्यवाही जो योगी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे सम्बंधित विभाग के अधिकारी।

You may have missed