प्रतापगढ़ न्यूज़ :नाले में 15 दिन बाद मिला युवक का तैरता हुआ शव

IMG-20210131-WA0056
Share News

संवाददाता गुलाबचंद
जनपद प्रतापगढ़ थाना मानधाता क्षेत्र के सराय सुजान ग्राम पंचायत में लक्की प्रजापति अपने घर से 16 जनवरी को लापता हो गया था लेकिन कल 31 जनवरी को लगभग 15 दिन बाद घर से लगभग 800 मीटर दूर पर एक नाला में तैरता हुआ उसका शव मिला। लक्की प्रजापति का शव मानधाता पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया ।इस घटना की जानकारी जब क्षेत्र के विधायक को मिली तो विश्वनाथगंज विधायक डॉ आर० के वर्मा तत्काल सराय सुजान पहुुंच कर संबंधित परिवार के यहां जा कर गहरा दुःख व्यक्त किया साथ ही पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जतायी।इस घटना को लेकर गांव और शोक संतप्त परिवार के लोगों में पुलिस की लापरवाही से भारी आक्रोस ब्याप्त है।

Trending News