Ambedkarnagar News: शासन के निर्देश पर असहाय निशक्त वंचित एवं निर्धन तपके के लोगों को भोजन वितरित करने निकले तहसीलदार आलापुर आलोक रंजन सिंह

PicsArt_05-07-09.27.40
Share News

संवाददाता-लालचन्द

जनपद-अम्बेडकर नगर के तहसील क्षेत्र-आलापुर में कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण से गुजर रहे आवाम को राहत पहुंचाने में शासन एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है ।लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा प्यासा ना रहे इसके लिए सरकार द्वारा प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं । शासन के निर्देशानुसार सैमुअल पाल एन आलापुर एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में तहसीलदार आलापुर आलोक रंजन सिंह राजस्व अमले की टीम के साथ शुक्रवार शाम आलापुर तहसील क्षेत्र में जहांगीरगंज मुख्य मार्केट के साथ-साथ तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के झुग्गी झोपड़ी तथा मलिन बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं । समाज के निर्धन तपके के लोगों और असहायो निशक्त एवं वंचितों तथा भूखे प्यासे लोगों की भूख मिटाने के लिए भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है ।तहसीलदार आलोक रंजन सिंह ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना पुनीत कार्य है।समाज के प्रभावी लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आपदा काल में आगे आना चाहिए और वैश्विक महामारी से जूझ रहे लोगों एवं उनके परिवारों की मदद करनी चाहिए।लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा प्यासा ना रहे शासन एवं प्रशासन इस पर पूरी संवेदनशीलता एवं सजगता के साथ कार्य कर रहा है शासन के निर्देश पर भोजन पैकेट वितरण का कार्य किया जा रहा है।

You may have missed