Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: जिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव पर की चर्चा, एक चरण में होगा पंचायत चुनाव

जनवाद टाइम्स 23 March 2021
IMG-20210323-WA0025
Share News
       

संवाददाता- रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ 23 मार्च। जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में नेहरू हाल के सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को शांतिपूर्वक, निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने हेतु लगाये गये जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनपद में पंचायत चुनाव एक चरण में होगा, इसलिए सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। सभी बूथों पर 200 मी0 की लाइन चूने से चिन्हित करा लें तथा 200 मी0 के अन्दर कोई भी व्यक्ति प्रचार-प्रसार न करने पाये तथा जो भी व्यक्ति मतदान के लाइन में लगा है उससे कोविड के गाइडलाइन के अनुसार 2 गज की दूरी का पालन कराना आपकी जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के सम्पर्क में रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि एक ऐप लांच किया गया है, जिसमें सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का मोबाइल नम्बर फीड रहेगा, जिसमें एक क्लिक पर सभी का नम्बर आ जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि हर न्याय पंचायतों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। पूरे जनपद में कुल 278 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 44 जोनल मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं, जो पूरे चुनाव प्रक्रिया को सफल बनायेंगे। उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है।
उन्होने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामों में प्रचार करने के लिए प्रत्याशी के साथ 5 से अधिक लोग नही जायेंगे, सभी लोग मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करेंगे, किसी भी तरह की भीड़ एकत्रित नही करेंगे। यदि कोई नाटक या नुक्कड़ नाटक करना है तो उसकी अनुमति लेंगे और वहॉ भी कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करेंगे। यदि कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन नही किया जाता है तो एपीडेमिक एक्ट के तहत संबंधित पर एफआईआर दर्ज करायी जा सकती है। चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी कोविड-19 के गाइड लाइन का अनुपालन करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि एक चरण में चुनाव होने से जनपद में कर्मियों की संख्या कम पड़ गयी है, इसके लिए अन्य जनपदों से कर्मियों की व्यवस्था की जा रही है, जिसके लिए डिमाण्ड भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के ऊपर है। चुनाव से पूर्व अपने संबंधित क्षेत्र में स्थापित बूथों पर भ्रमण कर लें और अराजक तत्वों का चिन्हित भी कर लें। यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो उस पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, समस्त उप जिलाधिकारी, इंजीनियर कुलभूषण सिंह, समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: जसवंतनगर-कचौरा बाईपास पर बना रेलवे का उपरिगामी पुल दे रहा हादसों को दावत, प्रशासन बेखबर
Next: Ambedkernager News: जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ किस्मत आजमाएंगे सपा के वारिष्ठ नेता राम पलट गौतम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.