मेरठ न्यूज: ज्वैलर्स व घरों में हुई लूट की घटना का सफल अनावरण 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

Meerut News: 05 accused arrested successfully for the robbery incident in jewelers and homes.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधकारि के आदेशानसार थाना प्रभारी सरधना के कुशल निर्देशन में थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेरठ सरधना मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा टेंपो को रोकने का प्रयास किया गया। तो टेंपो मे सवार बदमाश उतरकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे की गई करवाई मे एक बदमाश साकिब पुत्र नफीस घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके 04 साथियों को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। 02 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे। पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम:- सधाम पुत्र मुंतियाज, समीर पुत्र उस्मान,मुस्तफा पुत्र यामीन,महताब पुत्र अलीम,साकिब पुत्र नफीस। व फरार अभियुक्त गण का नाम जगनमोहन पुत्र इंदर सिंह व अफजाल कुरैशी पुत्र इकराम बताया। जगनमोहन एचआर गिरोह का मुख्य सरगना है। जिसके द्वारा थाना क्षेत्र सरधना मे सुनार के यहां लूट की घटना से पूर्व रेकी की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सरधना पर 03 व 07 मार्च को लूट की घटना मे प्रकाश में आए हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्त गण द्वारा थाना नौचंदी क्षेत्र में 26 दिसंबर को विष्णु ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना करना भी स्वीकार किया। इन अभियुक्त गनों द्वारा 03 मार्च को थाना सरधना मे एक घर में छत पर कबूतर बैठा होने का बहाना करके लूट की घटना को अंजाम दिया। व 07 मार्च को थाना सरधना में एक ज्योतिष के घर में लूट की गई। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए व किसी को शक न हो इसलिए यह गिरोह ऑटो का इस्तेमाल करता था। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सरधना पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed