Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News:- समाजवादी पार्टी की बाह विधानसभा में जिला कार्यकरिणी की हुई बैठक।

जनवाद टाइम्स 1 March 2021
Agra News: - District executive meeting held in Bah assembly of Samajwadi Party.
Share News
       

सुशील चंद्रा
आज बाह विधानसभा में समाजवादी पार्टी की एक पत्रकार वार्ता बैठक हुई जिसमें पार्टी के विभिन्न नेता सम्मिलित हुए जिनसे पत्रकारों की वार्ता हुई।वार्ता में समाजवादी पार्टी के जिलाकार्यकरिणी में हुए बदलाव की जानकारी दी गयी साथ ही आगे आने वाले चुनावों के लिए भी रणनीति तैयार की गई। जिला अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में बताया कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के हित में कार्य कर रहा है। विकास के मुद्दे पर पूछने पर उन्होंने कहा कि बाह विधानसभा में जो भी विकास हुआ है वह सब समाजवादी पार्टी ने ही किया है लेकिन बाह अब भी पिछड़ा हुआ है जिसका मुख्य जिम्मेदार भदावर हाउस है उन्होंने कहा कि अगर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वह सबसे पहले बाह को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता कर जिला बनवाने का प्रयास करेंगे साथ ही यहां खेल प्रतिभाओं के लिए भी स्टेडियम की मांग करेंगे क्योंकि बाह की माटी ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा किए हैं और अब भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो देश के लिए प्रतिभाग करने को तैयार हैं लेकिन खिलाड़ियों के लिए तैयारी करने के लिए कोई भी सुविधा नहीं है जिससे सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी अपनी वास्तविक प्रतिभा को प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं। चिकित्सीय सुविधाओं के प्रश्न के बारे में उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाह में कोई भी व्यापक स्तर का अस्पताल नहीं है जिससे लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आगरा, इटावा,दिल्ली जैसे शहरों के लिए दौड़ लगानी पड़ती है वही देहात में बने हुए स्वास्थ्य केंद्र भी बनने के बाद नहीं खुल सके हैं अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वह यह प्रयास करेंगे कि इन बंद पड़े अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति कराकर इन्हें चालू करा सकें। अपने वक्तव्य में जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने बताया कि वर्तमान सरकार किसानों का जमकर शोषण कर रही है और अमीरों के हित में कार्य कर रही है लेकिन समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है और वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा की गई घोषणा को भी याद दिलाते हुए कहा कि 2022 में सरकार बनने पर महिलाओं को 1000 रुपये मासिक भत्ता भी उनकी सरकार मुहैया कराएगी।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने क्षेत्र की जनता को छलने का कार्य किया हैं।उन्होंने कहा कि आगरा के बटेश्वर में भी बीजेपी नेताओं द्वारा की गई घोषणाओं जैसे महिला महाविद्यालय, पर्यटन कॉम्प्लेक्स,रेलवेस्टेशन आदि को स्थानीय जनता के साथ किया गया छल बताया उन्होंने कहा कि बटेश्वर में ना तो महिला विद्यालय और ना ही पर्यटन कॉन्प्लेक्स और अन्य सुविधाएं स्थापित हो पाई और न ही बाह का विकास हुआ।पंचायत चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायती चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं और बाह विधानसभा में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर बूथ मजबूत किए जाएंगे जिससे आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जा सके। इस बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष रामगोपाल बघेल, जिला उपाध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी सुधीर दुबे, जिला महासचिव तेजपाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष मंजेश यादव, जिला सचिव मुकेश बघेल, सचिव राजेश यादव एडवोकेट, अरविंद यादव, सत्येंद्र बघेल, रामअवतार वर्मा, युवजन सभा जिला अध्यक्ष विनय यादव नगर अध्यक्ष बाह पप्पू अंसारी नगर प्रभारी रमेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष पिनाहट बबलू तोमर ब्लॉक अध्यक्ष बाह श्री मोहन शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष जैतपुर पंछी लाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News:- कैनरा बैंक बाह में महिला के बैग से बदमाशों ने उड़ाए 50 हजार रुपए।
Next: Agra News:- क्षेत्राधिकारी बाह ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल मार्च।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.