Agra News:- विधानसभा की सडको के निर्माण को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिलीं बाह विधायक।

Agra News: Bah MLA met Deputy Chief Minister for the construction of roads of the Legislative Assembly.
Share News

सुशील चंद्रा
बाह विधानसभा मे 46 सडकों के निर्माण की मांग बाह विधायिका पक्षालिका सिंह ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर की।बाह विधायक ने सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ स्थित आवास पर पर मुलाकात की और बाह विधान सभा मे मरम्मत न हो पाने के कारण जर्जर हालत मे पडी 46 सडके व चंबल नदी पर कैजरा घाट पर मंजूर पैण्टून पल का काम चालू न होने से लोगो को हो रही परेशानी से उन्हें अवगत कराया साथ ही उपमुख्यमंत्री से जल्द निर्माण की मांग की।विधायक के अनुसार उप मुख्यमंत्री ने जल्द निर्माण के अधूर पडे सभी विकास कार्यो को करवाने का भरोसा दिलाया है और कहा है कि जल्द ही जर्जर पड़ी सड़कों के मरम्मत के लिए फण्ड रिलीज कर दिया जाएगा।

Trending News