Agra News:- विद्युत चेकिंग और बिल वसूली कर रहे कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट।

Share News

सुशील चंद्रा
थाना बाह क्षेत्र के ग्राम चमरौआ में विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चमरौआ गावँ 33/11 उपकेंद्र जरार से पोषित है।आज विद्युत विभाग की टीम द्वारा बकाया बिल की वसूली हेतु कैंप और अस्थायी विच्छेदन का कार्य किया जा रहा था जिसमें एक टीम अस्थायी विच्छेदन का कार्य कर रही थी उसी में संविदा कर्मचारी मोहनलाल, अरविंद ,ख्याली सिंह, अजय कुमार विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन अस्थायी रूप से विच्छेदन कर रहे थे। टीम के द्वारा गणेश पुत्र रामनरेश से विद्युत संयोजन की रसीद दिखाने को कहा लेकिन रशीद दिखाने के बजाय वह टीम के सदस्यों से गाली गलौज करने लगा टीम द्वारा गाली गलौज करने से मना किया गया लेकिन उसने अभद्रता करना बंद नहीं किया इस पर टीम के सदस्य मोहन द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाया जाने लगा इस पर गणेश आग बबूला हो गया और उसने व हाशिम पुत्र नुरूलम की पत्नी ने टीम के सदस्य मोहन पुत्र ओमप्रकाश का मोबाइल छीन कर पीटना शरू कर दिया।मामले की सूचना पेट्रोलमैन अजय द्वारा अवर अभियंता को दी गई।अवर अभियंता द्वारा डायल 112 पर फोन कर मदद माँगी गयी मौके पर पहुंची डायल 112 को देखकर अभियुक्त भाग गया। विद्युत विभाग के अवर अभियंता नीरज कुमार द्वारा अभियुक्त के खिलाफ राजस्व कार्य प्रभावित करने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए गणेश पुत्र रामनरेश व हाशिम पुत्र नुरूलम की पत्नी के खिलाफ थाना बाह में मामला पंजीकृत कराकर कार्यवाही की मांग की गयी है।

You may have missed