Bihar News: नौ दिवसीय महा रूद्र यज्ञ को लेकर प्रतिमाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ।

Bihar News: Construction of idols started with respect to nine-day Maha Rudra Yajna.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।राजापाकर प्रख मुख्यालय के भुवनेश्वर चौक स्थित शिव मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री श्री108श्री शिवशक्ति महारूद्र यज्ञ को लेकर शुक्रवार से यज्ञ स्थल परिसर मे प्रतिमा निर्माण का कार्य हो गया है।इस यज्ञ मे देवी देवताओं की111आकर्षक मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।यज्ञ समिति के अध्यक्ष बजरंग प्रसाद सिह ने बताया कि यज्ञ की तैयारी जोरो पर है।दर्जनों कार्यकर्ता रात दिन यज्ञ की सफलता को लेकर कार्य मे जुटे है तो दूसरी तरफ दर्जनों कार्यकर्ता अलग अलग टोली बनाकर विभिन्न गांवों मे चंदा संग्रह के कार्य मे जुटे हूए है।मालूम हो कि आगामी3मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ होना है।जबकि11मार्च को यज्ञ की पूर्णाहूति होगी।यज्ञ की भव्यता व सौदर्यीकरण को लेकर तैयारी जोरो पर है।वही भुवनेश्वर चौक स्थित मुख्य मार्ग पर तोरण द्बार बनाएं ग्ए है।कलश यात्रा मे 1100कन्याओं के भाग लेने की योजना बनाई गई है।जिसके लिए नामांकन कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।इसे लेकर आसपास के क्षेत्रो के साथ साथ दूर दराज के गांव से भी बड़ी संख्या मे महिलाओं व कन्याओं का नामांकन किया जा रहा है।वही यज्ञ को लेकर चारो तरफ चर्चाओं तेज हो गई है।यज्ञ को लेकर चारो तरफ उत्साह उमंग भक्ति का माहौल देखा जा रहा है।

You may have missed