Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: ग्रामीण न्यायालयों की स्थापना के प्रस्ताव को लेकर अधिवक्ताओं ने चर्च चौराहे को किया जाम

जनवाद टाइम्स 19 February 2021
Azamgarh News: Advocates jammed church intersection over proposal for setting up rural courts
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ – दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के बैनरतले शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने शहर के चर्च चौराहे पर चक्का जाम कर दिया और ग्राम न्यायालयों की स्थापना के प्रस्ताव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं शनिवार को पूर्वांचल के सभी जिलों के बारके पदाधिकारियों की बैठक आजमगढ़ में आयोजित हुई है जिसमें संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने इससे पूर्व बार की बैठक में ग्राम न्यायालयों की स्थापना का विरोध किया और इससे सम्बन्धित अधिनियम को वापस लेने की मांग की। दीवानी बार के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह ने कहा कि ग्रामीण न्यायालय को तहसील स्तर पर स्थापना करने का प्रस्ताव है जो कि निहायत ही निंदनीय है। वहां तहसीलों पर ना तो मजिस्ट्रेट के बैठने की व्यवस्था है ना तो कर्मचारियों न ही अधिवक्ताओं की बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा वहां लॉकअप, शौचालय भी नहीं है और मुख्यालय से तहसील आने जाने में अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों पर हमले हो सकते हैं। सड़क हादसे हो सकते हैं। तहसील स्तर पर न्यायालय बनाने से भ्रष्टाचार पनपेगा। यह जनहित के खिलाफ है। फरियादियों की सुरक्षा भी जबरदस्त खतरे में रहेगी। वादी पूरी तरीके से असुरक्षित रहेंगे। गुणवत्तापूर्ण पैरवी भी नहीं हो पाएगी। स्थानीय दबंग हावी रहेंगे और अपने मनमाना तरीके से काम करेंगे। इसलिए मंडल मुख्यालय पर ही सभी न्यायालय को संचालित रहने देना चाहिए।

Post navigation

Previous: Etawah News: सीआरपीएफ की भर्ती में बिहार गए युवक को डकैतों ने ट्रेन में गोली मारी।
Next: Bihar News: अपराधियों ने भरपुरा के एक युवक को मारकर सुलाया मौत की नींद,घर मे मचा कोहराम।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.