Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News:- महाराष्ट्र पुलिस ने दबिश देकर हैल्लो गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 18 February 2021
Share News
       

सुशील चंद्रा
थाना बाह क्षेत्रान्तर्गत हैल्लो गैंग पर बाह पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है बाबजूद इसके ये गैंग अब भी तहसीलभर में सक्रिय है और नए नए तरीकों से देश के विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ ठगी कर रहा है। हैल्लो गैंग के एक सदस्य की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने बाह क्षेत्र के थाना बासौनी के गावँ बाघराज पुरा में दबिश देकर एक हैल्लो गैंग के सदस्य को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपा प्रवीण नाम के व्यक्ति ने डॉ डी बी मार्ग पुलिस स्टेशन शापुर मुंबई में 02 जनवरी को एक एफ आई आर दर्ज करायी थी जिसमें उसने बताया था कि दिसंबर 2020 में उसके फेसबुक एकाउंट पर अंकिता राम नाम की एक महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे उसने स्वीकार कर लिया था फिर उसने 19 दिसंबर को मैसेज कर उसका व्हाट्सएप नम्बर 7977721900 ले लिया और अपना नम्बर 8518072655 दे दिया। जिस पर दोनों की चैटिंग होने लगी और धीरे धीरे उसी अंकिता की id से अश्लील वीडियो फोटो आने लगे और वीडियो चैटिंग लगी होने लगी फिर चैटिंग को वाइरल करने की धमकी भरा मैसेज भेज कर ₹21000 खाते में ट्रांसफर करने की मांग की। जिसमें 4999 रुपय पे टी एम के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए बाकी राशि बाद में देने को बोल दिया जब उस अंकिता के बारे में पता किया गया तो वह फर्जी निकली जिससे संबंध में दीपा प्रवीण के द्वारा मुम्बई के डॉ डी बी मार्ग पुलिस स्टेशन शापुर गिरि गावँ मुम्बई में शिकायत पत्र देकर फेक id वाले पर कार्यवाही की माँग की गई थी।मुंबई पुलिस टीम ने नम्बर को सर्विलांस पर लेकर मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर अभियुक्त का पता कर लिया जो कि बाघराज पुरा निवासी अनूप पुत्र भूपेंद्र सिंह के नाम पर था।आज मुम्बई पुलिस ने बाह आकर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बाघराज पुरा में दबिश देकर अनूप पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी बाघराज पुरा थाना बासौनी को गिरफ्तार कर लिया अपने साथ मुंबई ले गई।

Post navigation

Previous: Agra News:- बाह पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान कर भेजा जेल
Next: Agra News:- बाइक सवारों ने की युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.