Agra News:- घूरा डालने को लेकर उपजे विवाद मे दबंगो ने दम्पत्ति को पीटा।

Agra News: The couple beat up the couple in the controversy over the gouge.
Share News

सुशील चंद्रा
पिनाहट के थाना पिढौरा क्षेत्र के बलाई गावँ में ग्राम पंचायत की जमीन पर घूरा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद में लाठी डण्डो चल गए जिसमें दबंगो ने दम्पत्ति को दौडा दौडा कर बेरहमी से पीटा झगडे मे घायल हुए व्यक्तियों को पुलिस ने सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब दस बजे बलाई निवासी उदयवीर सिह ग्राम पंचायत की जमीन पर घूरा डालने गए जहाँ गावँ के ही चरणसिह,योगेश,पप्पू व कमलेश ने बिरोध किया।विरोध में उपजे वाद विवाद के बाद दबंगो ने उदयवीर को घेरकर बेरहमी से लाठी डण्डो से पीटा इस दौरान अपने पति को बचाने आयी मल्लो देवी पत्नी उदयवीर को भी दबंगो ने मारपीट कर घायल कर दिया।सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल पति पत्नी को सीएचसी पिनाहट में एडमिट कराया।वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।

You may have missed