Bihar News : राजापाकर मे माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों मे बुधवार को माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन हूआ।

Bihar News: Statue of Maa Saraswati was immersed in Rajapakar on Wednesday.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।राजापाकर-प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागो मे बुधवार को माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से माँ की जयकारे के साथ संपन्न हूआ।वही पुलिस प्रशासन द्बारा भी सभी सरस्वती पूजा संचालकों को 17फरवरी तक मूर्ति विसर्जन करने के आवश्यक निर्देश दिए ग्ए थे।जिसका पालन करते हूए अधिकतर पूजा समिति द्बारा देर शाम तक माता सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन अपने घरो के आसपास नदी तालाबों मे कर दी गई।अश्लील गाने डीजे बाजे नही बजे।राजापाकर के चित्रगुप्त नगर पूजा समिति, भूनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेज के साथ साथ राजापाकर बाजार स्थित ज्ञान निकेतन, दुर्गा मंदिर परिसर मे स्थापित माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन बिना गाजे बाजे के साथ किया।चित्रगुप्त नगर पूजा समिति के सदस्यों मे आशीष आँनिश प्रकाश, विकी,गोलु,टूल्लु,करण,सत्यम,विशाल आदि ने विसर्जन. कार्यक्रम मे भाग लिया।

You may have missed