Ambedkernager News: समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की महत्वपूर्ण हुई बैठक।

IMG-20210210-WA0013
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के निकट समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई |बैठक में उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के अवसर पर आगामी 13 फरवरी को जिला मुख्यालय अम्बेडकर नगर में आयोजित समाजवादी राष्ट्रीय महिला दिवस घेरा कार्यक्रम की तैयारी के बावत विस्तार पूर्वक चर्चा हुई| बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त|पूर्व सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी तेरह फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम में भाग ले| मौजूदा सरकार न तो महिलाओं को सुरक्षा कर सकती है न तो उनका सम्मान कर सकती है|महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा कोई दे सकता है तो वह समाजवादी पार्टी की सरकार दे सकती है इसलिए आप सभी लोग कार्यक्रम में पहुँचने का कार्य अवश्य करें|बैठक का संचालन सपा नेता रामप्यारे निषाद ने किया। इस मौके पर बैठक में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरालाल यादव,प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा अजित कुमार यादव,पूर्व सदस्य जिला पंचायत रणजीत यादव,सपा नेता रामचंद्र वर्मा,आशाराम त्यागी,पूर्व प्रधान रियाज अहमद अंसारी,करीम अंसारी,रवींद्र यादव,राजेन्द्र प्रसाद ऊर्फ कल्लू वर्मा,प्रधान मायाराम,डाक्टर राम हित चौहान,रघुवंश मौर्य,कृष्ण कुमार पाण्डेय,रमेशचन्द्र गौतम,उमाकान्त यादव,राजकुमार यादव,रामरतन यादव,अजीत कुमार,राजेश यादव,मो.आसिफ,अनिल कुमार,रामप्रवेश,संजीव यादव,कन्तराज चौरसिया,बृजेश यादव,संतोश यादव,अच्छेलाल मौर्य,मेवालाल गौतम,सपा नेत्री नन्दकिशोरी यादव,ज्ञानमती निषाद,कुमारी देवी,तारादेवी,राम मूरत,राजकरन,गुरुदेव गौतम,बाकेलाल गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed