छात्रों के लिए खुशखबरी: प्रवेश परीक्षा दिए बगैर भी मिलेगा पॉलीटेक्निक में दाखिला, पड़ें पूरी खबर

Good news for students: Admission to polytechnic will be done without giving entrance exam, complete news
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

उत्तर प्रदेश के सभी सहायता प्राप्त व निजी पॉलीटेक्निक में पहली बार उन छात्र छात्राओं को प्रवेश का मौका मिलेगा जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं। प्रवेश परीक्षा में भाग न लेने वाले ऐसे छात्र-छात्राएं भी अब पॉलीटेक्निक में सीधे दाखिला ले सकेंगे। प्रवेश परीक्षा परिषद ने ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रवेश में छूट देने के लिए यह नई व्यवस्था की है। छह नवंबर को होने वाली काउंसिलिंग में ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में न शामिल होने वाले छात्रों को भी दाखिले का मौका मिलेगा। वेबसाइट पर सीधे दाखिला लेने वाले और प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग की लिंक अलग-अलग दी गई है।

परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि सातवें चरण की काउंसलिंग चल रही है। बिना प्रवेश परीक्षा वाले छात्र 12 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते है। वहीं 13 से 15 नवंबर तक विकल्प भरे जाएंगे। 16 नवंबर को परिणाम जारी होंगे। जिसके बाद 18 नवंबर तक छात्रों को आवंटित संस्था में डॉक्यूमेंट सत्यापन कराना होगा।

Trending News