Etawah News: घरवालों से परेशान हाेकर किशोरी ने की आत्महत्या

Etawah News: Teenage suicide hacker committed suicide by family
Share News

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा: जसवंत नगर बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नगला नगला विशुन निवासी भगवान सिंह की 17 वर्षीय पुत्री राखी ने मंगलवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।पूरा परिवार खेत पर काम करने गया हुआ था ।घर पर मृतिका अकेली थी जब देर शाम मृतका का भाई खेत से वापस लौटा तो मृतका राखी अपने दुपट्टे से पंखा के लिए लगाए गए कुंदे में दुप्पट्टे का फंदा डालकर फांसी लगा ली पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने बताया लगभग 1 सप्ताह पूर्व भी मरने के उद्देश्य कोई जहरीला पदार्थ पीलिया था। जिससे हालत खराब हो जाने के कारण परिजनों ने आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान ठीक हो गई थी ।लेकिन पुलिस ने बताया मृतिका घर पर कोई काम नहीं करती थी इसलिए परिजनों ने उसे डांट दिया था। शायद उसी के चलते उसने फांसी लगाई हो मौके पर पहुंचे बलरई थानाध्यक्ष सतीश राठौर उप निरीक्षक महेंद्र गौतम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Trending News