Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • National
  • Uttar Pradesh

गाजियाबाद Today News: महर्षि कश्यप जयंती व निषादराज गुह जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाईं उपलब्धियां

गाजियाबाद में कश्यप जयंती और निषादराज गुह कार्यक्रम में डिप्टी CM केशव मौर्य ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
जनवाद टाइम्स 6 April 2026
Ghaziabad Kashyap Jayanti Event 2026
Share News
       

संवाददाता – विजय कुमार
लखनऊ / गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
06 अप्रैल 2026

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती एवं निषादराज गुह जन्मोत्सव महाकुंभ में रविवार को भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहभागिता करते हुए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और कार्यक्रम को संबोधित किया।

गाजियाबाद में कश्यप जयंती और निषादराज गुह कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे प्रदेश में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना है।

गाजियाबाद में कश्यप जयंती और निषादराज गुह कार्यक्रम

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि इन योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में लगभग 60 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि देशभर में 4 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ मिला है। आने वाले समय में 3 करोड़ और आवास देने की योजना है।

 

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत गरीब परिवारों को बिजली कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने श्रृंगवेरपुर धाम के विकास और राम मंदिर अयोध्या के निर्माण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम, जो निषादराज की राजधानी रहा है, वहां 200 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं।
उन्होंने भगवान श्रीराम और निषादराज गुह की मित्रता को सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह संबंध समाज को एकजुट करने का संदेश देता है।
यह कार्यक्रम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों ने भाग लिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन अब राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है।
कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, संजीव शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

Post navigation

Previous: लखनऊ Today News: अलीगंज ITI में 8 अप्रैल को रोजगार मेला, 26 हजार तक सैलरी का मौका
Next: Bihar News। बेतिया में पंचायत योजनाओं की समीक्षा बैठक आज: दीपक प्रकाश ने समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.