Gazipur UP : बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक माननीय अमेरिका राम जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे अंबेडकरनगर के पूर्व बसपा सांसद त्रिभुवनदत्त

IMG-20200901-WA0021
Share News

संवाददाता पंकज कुमार । जिला गाजीपुर के विधान सभा क्षेत्र सैदपुर के ग्राम पंचायत धरवा निवासी एवं विधानसभा क्षेत्र सैदपुर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक माननीय अमेरिकाराम प्रधान जी का आज प्रातः 9 परिनिर्वाण उनके पैतृक गांव में हो गया|उनका इलाज मेंदान्ता दिल्ली से चल रहा था|चकरीघाट पर गार्ड आफ आनर देकर ससम्मान अन्तिम संस्कार उनके पुत्र द्वारा किया गया।

पूर्व विधायक के निधन की सूचना पाकर गाँव धरवा सैदपुर गाजीपुर पहुँच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बनाने एवं चकरीघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त।इस दुख की घड़ी में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सदस्य विधान परिषद राजदेव सिंह,बसपा के पूर्व विधायक विजय कुमार,बसपा के पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय,पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाबराम,चेयरमैन शशि सोनकर,ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश राम,अमित सिंह,विधान सभा अध्यक्ष रमाशंकर चौहान,अलगू कुशवाहा,मदन यादव,अजय गौतम एडवोकेट,रमेश प्रजापति,संतोष कुमार एवं भारी संख्या में लोग पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की|

Trending News