Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

भारत में पहली बार एक दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 हजार पार

जनवाद टाइम्स 28 August 2020
IMG_20200519_144536
Share News
       

सुनील पांडेय :  कार्यकारी संपादक

Sunil Pandey Prayagraj Uttar Pradesh

भारत में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह चिंता का विषय है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार सभी स्तर पर प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता प्राप्त नहीं हो सकी है जैसी होनी चाहिए। मार्च माह से अगस्त माह तक यदि आंकड़ों का जिक्र करें तो विगत 210 दिनों में 33 लाख से अधिक लोग इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। संतोष का विषय यह है इस महामारी से अब तक 25 लाख से अधिक लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

इस दौरान मार्च माह से अब तक इस महामारी में 60 हजार से अधिक लोग कॉल – कवलित भी हो चुके हैं । इस महामारी से भारत के सर्वाधिक संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश का नाम आता है । यदि आंकड़ों का जिक्र करें तो महाराष्ट्र में संक्रमितोंं की संख्या 7 लाख पार कर चुकी है तथा साथ ही साथ 5 लाख से अधिक लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

जहां तक मौत का आंकड़ा है अब तक इस राज्य में 23 हजार से अधिक लोग इस संक्रमण से मौत का शिकार हुए हैं। तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 4 लाख के करीब है जिसमें 3 लाख से अधिक लोग स्वस्थ भी हुए हैं ।जहां तक मौत का आंकड़ा है इस राज्य में 6 हजार से अधिक लोग अब तक मौत का शिकार भी हो चुके हैं । आंध्र प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 4 लॉख से थोड़ा ही कम है तथा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगभग 3 लाख के आसपास है जहां तक मौत का आंकड़ा है इस राज्य में 3,500 से अधिक लोग मौत का शिकार हुए हैं।

भारत की सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का जिक्र करें तो इस राज्य में संक्रमितों की संख्या 3 लाख से थोड़ा ही कम है तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 1.5 लाख से अधिक है। जहां तक मौत का आंकड़ा है इस राज्य में अब तक 3 हजार से अधिक लोग मौत का शिकार हो चुके हैं। संक्रमितों की संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश में विगत दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संक्रमण के रोकने के उपायों पर प्रदेश सरकार से लिखित जवाब मांगा है।

हाईकोर्ट के इस पहल को देखते हुए इस महामारी के भयावह का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। कल यानी बृहस्पतिवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार एक दिन में अब तक 75,760 संक्रमित मरीज मिले हैं । चिंता का विषय यह है कि एक दिन में इस महामारी में 1023 लोग मौत का शिकार भी हुए हैं। संतोष का विषय यह है कि इस दौरान 56,013 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

कल तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमितों की स्पष्ट संख्या 33 लाख 10 हजार 234 पहुंच चुकी है ।इनमें से 60,472 लोग अब तक मौत का शिकार हो चुके हैं। संतोष का विषय यह है कि इस महामारी से अब तक 25,23,771 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
भारत में इस महामारी के बढ़ने में जनता का पूर्ण योगदान है । जिस तरह लॉक डाउन के समय जनता सोशल डिस्टेंस एवं सरकार द्वारा बताए हुए निर्देशों का पालन कर रही थी ऐसा करती तो शायद ऐसी विषम स्थिति न उत्पन्न होती। अभी भी कुछ गया नहीं है यदि जनता सजग हो जाए सरकार द्वारा बनाए नियमों का पालन करें तो कमोवेश स्थिति पर नियंत्रण लाया जा सकता है।

यहां यहां बताना आवश्यक है भारतीय जनता को पुलिस प्रशासन द्वारा डंडों के बल पर ही काबू पाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन एवं सरकारी अमलों के अपील का तो जैसे उस पर कुछ असर ही नहीं हो रहा है। आए दिन पुलिस प्रशासन द्वारा मास्क एवं सोशल डिस्टेंस को लेकर चालान काटे जा रहे हैं लेकिन जनता अभी भी अनजान एवं लापरवाह बनी हुई है। मेरा मानना है जनता पर शक्ति ही एकमात्र विकल्प है जो इस विषम दौर में कारगर हो सकती है।

Post navigation

Previous: Etawah News : कोरोना संक्रमण की परवाह नहीं, जाम के हालात से  बाजारों में चलना दूभर
Next: Agra : बाह में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकार की हत्या के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.