Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

भाकपा अंचल सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर चर्चा, संगठन विस्तार का लिया गया निर्णय

जनवाद टाइम्स 19 August 2025
IMG-20250819-WA0019
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार

राजापाकर/वैशाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का 12वां अंचल सम्मेलन राजापाकर बाजार स्थित एक निजी स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कॉ. भगवत शाह ने की जबकि संचालन कॉ. महेंद्र गुप्ता ने किया।

भाकपा अंचल सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर चर्चा, संगठन विस्तार का लिया गया निर्णय

सम्मेलन का उद्घाटन भाषण देते हुए कॉ. बिंदेश्वर राय ने कहा कि देश आज गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। असमानता, गरीबी और महंगाई चरम पर है। आम किसान और मजदूर शोषण का शिकार हो रहे हैं। देश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। चंद लोग अमीर होते जा रहे हैं, जबकि गरीब और गरीब बनते जा रहे हैं। बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप ले रही है।

भाकपा अंचल सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर चर्चा, संगठन विस्तार का लिया गया निर्णय

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही निजीकरण की नीतियों ने किसानों की स्थिति को बदतर बना दिया है। किसानों को समय पर खाद, बीज और कीटनाशक दवाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे वे शोषण का शिकार हो रहे हैं। सरकार की यह घोषणा कि किसानों की आय दोगुनी की जाएगी, केवल जुमला साबित हुई है, क्योंकि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट अब तक लागू नहीं की गई है।

सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि किसानों और मजदूरों के हित में संघर्ष तेज किया जाएगा। मजदूरों को काम के अनुसार मेहनताना देने, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ाकर ₹3 लाख करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले किसान-मजदूरों को ₹10,000 मासिक पेंशन देने और ‘माई-बहन सम्मान निधि’ के तहत प्रत्येक परिवार को ₹2,500 देने की मांग उठाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के लाल निशान फहराने के साथ हुई। अंचल परिषद राजापाकर की 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र प्रसाद सिंह को अंचल सचिव चुना गया। सहायक अंचल सचिव के रूप में सुमन कुमार यादव का चयन हुआ। पर्यवेक्षक के रूप में जिला केंद्र से संतोष कुमार उपस्थित थे।

सम्मेलन में 13 सदस्यीय जिला प्रतिनिधि भी चुने गए। इस मौके पर जितेंद्र प्रसाद सिंह, महेंद्र गुप्ता, बिंदेश्वर राय, जगन्नाथ सिंह, भगवत शाह, सुमन कुमार यादव, दीपक कुमार, मनोहर कुमार, शंभू कुमार सिंह, रामनाथ सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Next: Varanasi News: जगतपुर इंटर कॉलेज जगतपुर वाराणसी में 111 एनसीसी कैडेट्स की भर्ती

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.