Etawah News : जन शिक्षण संस्थान ने मास्क वितरित किये 

IMG_20200427_223027
Share News

 

संवाददाता दिलीप कुमार :  इटावा जिले में सभी समुदाय के लोग कोरोना के प्रति लड़ाई में अपना लगातार योगदान देते नजर आ रहे हे, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जन शिक्षण संस्थान की ओर से मास्क बनवाकर वितरण के लिए जिलाधिकारी जेबी सिंह को सौंपे।

IMG 20200427 223027

संस्थान के निदेशक हरीनारायण बाजपेई ने डीएम को यह मास्क सौंपे। उन्होने बताया कि संस्थान की ओर से अब तक दो हजार मास्क बनवाकर जरूरतमंदों में वितरित किए जा चुके हैं। अभी यह कार्य जारी है। संस्थान की ओर से अनुदेशिकाएं मास्क बना रहीं हैं और इनका वितरण भी किया जा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी मास्क वितरण चल रहा है।

Trending News