Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260626-WA0066
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: लखनऊ कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में दिवंगत हुए 15 छात्रों की स्मृति में समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के आह्वान पर नगर पालिका गेट, इटावा पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। समाजवादी व्यापार सभा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस अपार दुःख की घड़ी में परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

इस असहनीय दुःखद घटना के क्रम में समाजवादी व्यापार सभा ने प्रदेश सरकार से मांग की कि अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिजनों को कम से कम 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही सरकार से यह भी आग्रह किया गया कि प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों एवं सार्वजनिक भवनों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट एवं निरीक्षण कराया जाए तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

श्रद्धांजलि सभा में शोक व्यक्त करने वालों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, सपा जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन,सपा जिला सचिव प्रवीण कुशवाह, जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की, पूर्व जिला प्रवक्ता अमित सोनी,

व्यापार सभा उ.प्र.राज्य कार्यकारिणी विशिष्ट मंडल के राहुल गुप्ता गींजा वाले , कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष राजा खानजादा, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष जैनुल आब्दीन,जिला उपाध्यक्ष दिलशाद पहलवान,महामंत्री हरीश जौहरी, राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के प्रदेश महासचिव आकाश दीप जैन ‘बेटू’, व्यापार सभा इटावा विधानसभा अध्यक्ष अनिल सोनी,सपा नेता आलोक पटेल, सपा नेता खन्ना यादव, सपा नेता रिज़वान कुरैशी, नगर प्रभारी साज़िद अली अशरफी,शहर अध्यक्ष मोहम्मद शाह खालिद, शहर उपाध्यक्ष शिवम सिंह, शहर सचिव आसिफ़ वारसी, विजय सिंह,आदेश गुप्ता, रौशन लाल, पवन शर्मा शुभम होटल वाले, राजेश सोनी बाबा ज्वैलर्स, त्रिभानु राज सिंह, आशीष वर्मा, विकास वीनू, किन्ना यादव, सौरभ सिंह, अमित जैन रिंटू, सुभाष यादव गोमती फालूदा, वैभव जैन, विश्वनाथ सोनी, नारद वर्मा, ज्ञानसिंह तोमर, हरिओम स्वर्णकार , कुलदीप स्वर्णकार, शिवम सोनी, मुन्नाबाबू सर्राफ़ पप्पू , नीरज जौहरी, राशिद अली, मोहम्मद सलीम, प्रवीन गुप्ता, गौरव यादव, अतुल वर्मा, विनोद शंखवार, विनीत सोनी, रंजीत सिंह स्वर्णकार ,संदीप सक्सेना, विनोद कोष्ठा, दीपक तिवारी, रजत कुमार, विशाल राठौर,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260625-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 25 June 2026

Latest News

  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News: चकसिकंदर में छात्रों की गूंज अभियान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.