Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जसवंतनगर हाईवे हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

जनवाद टाइम्स 21 January 2026
जसवंतनगर सड़क दुर्घटना
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर / इटावा

Etawah News: जसवंतनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम विचारपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जसवंतनगर सड़क दुर्घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडी गेट फरुखाबाद मार्ग निवासी 20 वर्षीय आर्यन पुत्र शिवचरण अपने मित्र 20 वर्षीय बॉबी पुत्र राजेंद्र (निवासी रमपुरा, थाना ऊसराहार) के साथ बाइक से जसवंतनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम विचारपुरा के पास हाईवे पर पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोग से उसी समय जसवंतनगर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह इटावा से जसवंतनगर लौट रही थीं।

घटनास्थल पर भीड़ देखकर उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भिजवाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद आर्यन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बॉबी की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को अवगत कराया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: राजापाकर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व 9 दिवसीय राम कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Next: Agra News : एमएसएमई-विकास कार्यालय आगरा का वेंडर विकास कार्यक्रम: दूसरे दिन रेलवे, ई-कॉमर्स और GeM पोर्टल पर विशेष सत्र

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.