Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा पुलिस द्वारा दंपति के साथ गोली मारकर लूट करने वाले गिरोह के 01 सदस्य को किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 July 2020
Etawah Crime News
Share News
       

 

इटावा पुलिस द्वारा दंपति के साथ गोली मारकर लूट करने वाले गिरोह के 01 सदस्य को किया गया गिरफ्तार

मनोज कुमार राजौरिया इटावा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व मेें एसओजी टीम व थाना ऊसराहार की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.06.20 को दंपति के साथ गोली मारकर लूट करने वाले गैंग के 01 सदस्य को लूटे हुए रूपयों के साथ गिरफ्तार किया गया।

Etawah Crime News

दिनांक 19.06.2020 को थाना ऊसराहार क्षेत्रान्तर्गत बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बिरतिया गांव के पास एक दंपति के जनपद औरैया से कस्बा भरथना की ओर आते समय 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा दंपति के साथ मारपीट कर तथा गोली मारकर उनसे रूपये तथा आभूषण लूटने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी इसी सूचना के आधार पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के उपरान्त उपचार हेतु सैफई पीजीआई भर्ती कराया गया था तथा जिसके इलाज के दौरान दिनांक 20.06.2020 को पीडित/घायल दयाशंकर की मृत्यु हो गयी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसओजी इटावा व थाना ऊसराहार से 02 टीमों का गठन किया गया था।
गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए विभिन्न साक्ष्यों को एकत्रित किए गए तथा आज दिनांक 07.07.2020 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बरा नदी पुल के किनारे से ग्राम कुरखा के पास कुछ अज्ञात बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है सूचना के आधार पर दोनों टीमों द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर पहुंचकर घेराबन्दी की गयी तथा उन्हे पकडने का प्रयास किया गया। स्वयं को पुलिस से घिरा हुआ देख उक्त बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से अवैध असलाह से फायरिंग की जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके कब्जे से दिनांक 19.06.2020 को थाना ऊसराहार क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना से सम्बन्धित लूटे हुए 15000 रूपये तथा हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद हुआ।
गिरफ्तार हुए अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है तथा अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। उक्त घटना के अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 25000रू0 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. अनील उर्फ छोटे पुत्र तिलक सिंह नि0 ग्राम अलामपुर थाना भरथना।

बरामदगी-

1. 15000रू0 नगद (लूटे हुए)
2. 01 अवैध तमंचा 315 बोर घटना में प्रयुक्त
3. 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस
4. 01 मोटर साइकिल घटना में प्रयुक्त

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : शहीद अनूप कुमार सिंह के पैतृक निवास बेलखरी पहुंचे जल शक्ति मंत्री माननीय महेंद्र सिंह
Next: Etawah News : जिले में सभी थानाध्यक्षों के द्वारा संबंधित क्षेत्रों के बैंक एटीएम मॉल में की गई सघन चेकिंग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.