Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:  जनसेवा केंद्र के जरिये रेलवे टिकटों का अवैध कारोबार चला रहा था युवक, गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 29 October 2020
Etawah News: Youth running illegal business of railway tickets through public service center, arrested
Share News
       

संवाददाता महेंद्र बाबू 

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा के बढपुरा इलाके के उदी मे रेलवे सुरक्षा बल एवं डिटेक्टिव विंग टूंडला ने पर्सनल यूजर आईडी से रेलवे टिकटों का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक जनसेवा केंद्र के जरिये रेलवे टिकटों का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था । इटावा के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के एनसी चाहर ने कहा कि आरोपी इस अवैध कारोबार में करीब तीन साल से संलिप्त था । चाहर ने बताया कि सॉफ्टवेयर से प्राप्त पर्सनल यूजर आईडी रजत 8533 की प्रमाणिकता और रेलवे ई टिकट बनाकर ग्राहकों को अधिक कीमत पर बिक्री करने वाले अवैध टिकट पर अभियान चलाया गया । चाहर ने बताया कि अवैध ई टिकट कारोबार की धर पकड़ कारर्वाई के तहत हर्ष कंप्यूटर जनसेवा केंद्र उदी मोड़ पहुंचे।

Etawah News: Youth running illegal business of railway tickets through public service center, arrested

यहां एक व्यक्ति कंप्यूटर पर काम करते हुए मिला। युवक ने अपना नाम रजत कुमार बताया और स्वीकारा की वह अपनी पर्सनल यूजर आईडी पर रेल टिकट बनाता था और 200 से 300 रुपये अधिक लेकर टिकट बेचता था। आरोपी ने बताया उसकी दो पर्सनल यूजर आईडी है और यह आईडी रजत 8533 तथा अनिल 8533 है। जिनसे उसने अवैध रूप से ई टिकट बनाना स्वीकार किया है। उसके पास से एक सीपीयू, एक प्रिंटर, एक मॉनीटर, एक की बोर्ड व एक माउस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच रमेश चंद्र को सौंपी गई है।

Post navigation

Previous: Etawah News: शहर में जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
Next: Azamgarh News: आजमगढ़ सराफा कारोबारी से दो बाइक से आए चार बदमाशों ने की लूट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.