Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बलरई व चकरनगर थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया

जनवाद टाइम्स 13 December 2020
Etawah News: Women's Help Desk was inaugurated at Balrai Police Station under Mission Shakti Abhiyan
Share News
       

संवाददाता विकास यादव 

इटावा:  मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज बलरई थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन सदर विधायिका सरिता भदौरिया ने एसएसपी आकाश तोमर की मौजूदगी में फीता काटकर किया। बीहड़ी क्षेत्र के थाना चकरनगर व बलरई में भी अब महिलाएं बेहिचक अपनी शिकायत व समस्या का निस्तारण करवा सकती हैं। ग्रामीण इलाका होने के कारण यहां महिलाएं अपनी शिकायत लेकर तो आतीं थीं लेकिन खुलकर अपनी समस्या पुलिस अधिकारी के सामने नहीं रख पातीं थीं अब उन्हें आसानी होगी। विदित हो कि पिछले माह ही मुख्यमंत्री के द्वारा डेढ़ हजार से अधिक थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ कराया गया था इसी क्रम में अभी कुछ और थानों में भी महिला हेल्प डेस्क बनाई जा रही हैं।

Etawah News: Women's Help Desk was inaugurated at Balrai Police Station under Mission Shakti Abhiyan

उद्घाटन अवसर पर विधायिका ने हेल्प डेस्क पर मौजूद कांस्टेबल से कुछ सवाल भी किए और आने वाली पीड़िताओं की समस्याओं को कैसे सुना जाता है इसकी जानकारी हासिल की। डेस्क इंचार्ज आकांक्षा ने बताया कि कोई भी पीड़िता यदि शिकायत लेकर आती है तो उसकी बात को गंभीरता से सुनते हुए नाम पता मोबाइल नंबर नोट करते हुए कृत कार्रवाई को रजिस्टर में अंकित किया जाता है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क को काफी हाईटेक बनाया जा रहा है जल्द ही कंप्यूटर उपलब्ध करा दिया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात होने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। महिलाओं के साथ चाहे साइबर अपराध हो या फिर अन्य किस्म का अपराध, सभी का निवारण तत्काल इस महिला हेल्प डेस्क के जरिए कराया जाएगाा। डेस्क इंचार्ज को समय-समय पर कानूनी व तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षित करते हुए और मजबूत किया जाएगा।

Etawah News: Women's Help Desk was inaugurated at Balrai Police Station under Mission Shakti Abhiyan

थाना प्रभारी सतीश राठौर का कहना है कि महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा। महिलाएं अपनी बात को पुलिस के सामने सही तरीक़े से रख सकेंगीं। महिलाएं अब यहां थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क तक बेहिचक आएंगीं। हेल्प डेस्क के जरिए खुलकर अपनी बात करेंगीं क्यों कि अब उनकी बात सुनने के लिए अलग पारदर्शी चैंबर और महिला पुलिस कर्मी 24 घंटे मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि कुल 5 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी क्रम से लगाई गई है जो पीड़िताओं की शिकायतों को सुनेंगीं। इस मौके पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र, कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर / गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ
Next: Etawah News: व्यापार मंडल के पदाधिकारी/व्यापारी बन्धुओं के साथ पुलिस प्रशासन ने की बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.