Etawah News: बूथों पर लगे मतदाता पुनरीक्षण विशेष शिविर, बी एल ओ रहे कैंपो पर मौजूद

IMG-20211121-WA0046
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: जसवंतनगर तहसील क्षेत्र में स्थित बूथों पर लगाये गए मतदाता पुनरीक्षण विशेष शिविरों पर बी एल ओ कैंपो पर मौजूद रहे।
तहसील क्षेत्र में बूथों पर लगाये गए कैम्प। इस समय चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर के तहत बूथों पर विशेष कैम्प लगाकर मतदाताओं के नाम बढ़ाने, संशोधन कराने व हटाने आदि का काम किया गया। ग्राम सिरहौल में बूथ पर उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह ने बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया है कि 30 नवम्बर तक विशेष मतदाता सूची पुरीक्षण अभियान चल रहा है। जिसमे 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाला कोई भी व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुडवा सकता है।
इसी तरह तहसीदार अशोक कुमार ने ग्रामीणों में स्थित बूथों पर जाकर निरीक्षण किया बताया गया है कि नगर में एक बूथ पर बी एल ओ मौजूद न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Trending News