Etawah News: इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहे संजना यदुवंशी के विडिओ सोंग

Etawah News: Sanjana Yaduvanshi's video song making a splash on Instagram

Etawah News: Sanjana Yaduvanshi's video song making a splash on Instagram

Share News

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर/इटावा: क़स्बा जसवंतनगर की एक युवती चंद महीनों में इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों की स्टार बन गई। दो हजार से अधिक अभिनय वीडियो अपलोड कर बॉलीवुड में पहुंचने के प्रयास में लगी है।

विकासखंड जसवंतनगर के कचौरा रोड स्थित रेलमंडी मोहल्ले की रहने वाली संजना यदुवंशी ने बताया कि वह विडिओ की शुरुआत में करीब सैकड़ा भर के धार्मिक गीतों पर वीडियो बनाये थे, जो टिक टॉक पर काफी वायरल हुए। उनके साढ़े चार लाख फॉलोअर्स थे। टिक टॉक बैन होने के बाद स्नेक विडिओ और अब इंस्टाग्राम पर करीब साढ़े पांच लाख फॉलोअर्स के बीच धूम मचा रही हैं। उनके बनाए वीडियो अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। इस क्षेत्र में उन्होंने लगातार काफी मेहनत की तब जाकर प्रशंसको की संख्या लाखो में हो पाई। संजना यदुवंशी के पसंदीदा अभिनेता टाइगर श्रॉफ पसंदीदा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर है। संजना की तमन्ना है कि वह बॉलीबुड फिल्मों में काम करके अपना नाम रोशन करें। उसके घर रोजाना स्थानीय प्रशंसक पहुंचते रहते हैं। संजना की मां का कहना है कि लड़कियों पर किसी की तरह की बंदिश न लगाएं उन्हें उनकी मर्जी के हिसाब से कैरियर चुनने दें।

फिलहाल जब उन्हें एक एलबम शूट करने का मौका मिला तो बैंगलोर में एक लव सॉन्ग का वीडियो सूट कर लौटीं और अब दूसरा वीडियो दिल्ली में सूट होने वाला है। संजना यदुवंशी ने बताया कि उनके पिता सुघर सिंह सेना से रिटायर्ड व मां सुनीता यादव गृहिणी हैं। टिक टॉक व स्नेक बैन हो जाने पर निराशा हाथ लगी थी, लेकिन इंस्टाग्राम के जरिए उम्मीद जगी। संजना यदुवंशी ने न्यूज़ चैनलों के माध्यम से अपने फॉलोअर्स से कहा कि वह हमें बॉलीवुड में देखना चाहते है तो इसी तरह अपना प्यार बनाये रखें।

Trending News