Etawah News: छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूक अभियान रैली।

Etawah News: Students took out voter awareness campaign rally.

Etawah News: Students took out voter awareness campaign rally.

Share News

आशीष कुमार

इटावा: विकासखंड जसवंतनगर के अंतर्गत रेल मंडी में कोरोना गाइडलाइंस के तहत मतदाता जागरूक रैली निकाली गई । जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रतीक यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार कस्बे के रेलमंडी में स्थित शांति देवी इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने मतदान जागरूप रैली अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिनमें छात्रों ने तख्तिओं पर नारे लिखकर मतदाओं के लिए एक संदेश को लेकर नगर की सड़कों पर निकलकर मतदाताओं को यह नारे दिए।

लोकतंत्र की यही पुकार वोट डालना अबकी बार, बहकावे में कभी ना आना सोच समझकर बटन छोड़ो, छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान, लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता है जागरूक मतदाता अभियान रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विमलेश यादव द्वारा छात्र छात्राओं को शपथ दिलाकर डोर टू डोर कैंपेनिंग के लिए रवाना किया।

प्रधानाचार्य प्रतीक यादव, शमी कुमार व नगरपालिका सुपरवाइजर शिवांग यादव के नेतृत्व में जागरूक किया गया। शांति देवी इंटर कॉलेज रेलमंडी जसवंतनगर के द्वारा डोर टू डोर मतदान जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें आगामी मतदान के दिन 20 फरवरी 2022 को अपने मतदान का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विमलेश यादव, प्रतीक यादव, शिवांग यादव, शमी यादव व विद्यालय के अध्यापक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Trending News