Etawah News: Uttar Pradesh Lekhpal Sangh sub-branch formed the executive body of Saifai.
संवाददाता: आशीष कुमार
इटावा: विकास खण्ड सैफई में रविवार को तहसील सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा सैफई की कार्रकारणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव अधिकारी बरिष्ठ लेखपाल बलबीर सिंह ने बताया कि संजीव कुमार को अध्यक्ष,सुखबीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राहुल कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष,गौरव गोयल को मंत्री, अनुराग शुक्ला को उप मंत्री, मुनिदेव कोषाध्यक्ष, मुकेश बाबू को लेखा निरीक्षक, नागेंद्र सिंह को मीडिया प्रभारी सर्व सम्मति से चुना गया।
सहायक चुनाव अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि नव गठित कार्रकारणी तहसील के समस्त लेखपालों का प्रतिनिधित्व करेगी। लेखपालों ने चयनित सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए बधाई दी। इस मौके पर तहसील सैफई क्षेत्र के समस्त लेखपाल मौजूद रहे।