Etawah News: अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कम्प

Etawah News: Unknown dead body found stirred up

Etawah News: Unknown dead body found stirred up

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/भरथना: निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस की पुलिया के नीचे माइनर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को माइनर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर शिनाख्त में जुट गई।

कोतवाली क्षेत्र के नगरिया यादवान-बेलाहार गांव के बीच सिथत समथर बम्बा की पुलिया के नीचे शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अज्ञात व्यक्ति का शव आसपास ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पुलिया के नीचे फॅसे शव को निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया गया। मगर मृतक के पास से कोई वस्तु नही मिलने से पहचान नही हो सकी।

घटना स्थल मौजूद बेलाहार गांव के प्रधान राजकुमार ने बताया कि बम्बा की पुलिया में फंसा मिला मृतक के चार जोड़ी कपड़े पहने हुए था। उसकी शिनाख्त नही हो सकी। प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल ने बताया कि बम्बा के पानी मे बहकर आए अज्ञात व्यक्ति का शव का पंचनामा भरकर जिला मोर्चरी भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

You may have missed