Etawah News: नकब लगाकर बाड़े से पशुपालक के 6 बकरे व 1 बकरी चोरी कर ले गए चोर

Etawah News: Thieves stole 6 goat and 1 goat of livestock from enclosure by planting a cash box
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा/जसवंतनगर: पशुपालक के बाड़े की दीवार काट कर छः बकरे सहित एक बकरी चोरी कर ले गए चोर, जिनकी कीमत पीडि़त ने करीब 90 हजार रुपए बताई है। थाना क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय हैं। दो सप्ताह के भीतर तीसरी बार बकरा-बकरी चोरी होने की घटना सामने आई है। घटनाओ से मवेशी पालकों में रोष है।

Etawah News: Thieves stole 6 goat and 1 goat of livestock from enclosure by planting a cash box

ग्राम दुर्गापुरा निवासी पशुपालक मुलायम सिंह ने बताया है कि गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने उसके पशु बाड़े की दीवार में नकब लगाकर छः बकरा सहित एक बकरी चोर चुरा ले गए। जिसकी कीमत पीड़ित ने 80 से 90 हजार रुपये बताई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इस घटना से कुछ दिनों पहले ग्राम पूठन सकरौली व ग्राम मलाजनी से भी पशु पालकों के पशु चोरी हुए थे।

Trending News