Agra News: गुरुवार को बाह वैक्सीन केंद्र पर एक सौ बीस लोगों ने लगवायी वैक्सीन

IMG_20210520_183320
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: टाऊते तूफान के चलते बीते दो दिन से कस्बा में रुक रुक कर बारिश हो रही है।खराब मौसम के बीच भी लोग कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए दूर दराज से आ रहे हैं जिसमें खासी संख्या में युवा हैं।हालांकि गुरुवार को खराब मौसम के कारण स्वास्थ्य केंद्र पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग टीकाकरण कराने आए। टीका लगवाने वालों के लिए पहले कोरोना टेस्ट कराने की अनिवार्यता है।

IMG 20210520 183320

गुरुवार को हुई 140 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 130 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच में कोई संक्रमित नहीं मिला।गुरुवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 100 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 16 लोगों ने पहली डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 4 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात आदि राज्यों से लोग टीकाकरण कराने के लिए आ रहे हैं।

Trending News