Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: गांव वालों ने चोर को पकड़कर पीट पीटकर किया मरणासन्न, चोर ने अस्पताल में दम तोड़ा

जनवाद टाइम्स इटावा 8 October 2021
PicsArt_10-08-01.55.40
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला हरचंद्र गांव में शुक्रवार की तड़के चोरी के इरादे से घुसे युवक को गांव वालों ने जमकर पीटा। लोगों की पिटाई से मरणासन्न बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। बदमाश के मरने के बाद गांव वालों में दहशत व्याप्त है।
विवरण के अनुसार नगला हरचंद्र में शुक्रवार की सुबह 4 बजे एक युवक को लोगों ने एक घर में घुसने की कोशिश करते देख लिया। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गये और उसको घेरकर दबोच लिया। गांव वालों ने उसके बारे में पूछताछ की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, इस पर गांव वालों ने चोर समझकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते पूरा गांव ही एकत्र हो गया और उसको लाठी-डंडों लात-घूंसों से जमकर पीटा। इससे वह मरणासन्न हो गया। उसको मरणासन्न करने के बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गयी।

पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, साथ ही पुलिस ने गांव वालों से घटना की जानकारी ली। कथित बदमाश की पीट पीटकर हत्या करने के बाद गांव वालों में दहशत व्याप्त है, गांव के कई लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक को गांव वालों ने चोर मानकर पिटाई की और उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। चोर की शिनाख्त नहीं हो पायी है, इसमें पुलिस छानबीन कर रही है।

Post navigation

Previous: Etawah News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक इलाज के दौरान हुई मौत
Next: Bihar news डाँक्टर मोहम्मद साबिर का इंतकाल, गम की लहर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.