Etawah News: मिशन इकदिल ब्लाक के मतदाता जागरूकता अभियान में चुनाव बहिष्कार के लगे नारे 

Etawah News: Slogans for boycotting elections in Mission Ikdil Block's voter awareness campaign

Etawah News: Slogans for boycotting elections in Mission Ikdil Block's voter awareness campaign

Share News

संवाददाता: विकास यादव  

इकदिल/इटावा: बहुत किया इंतजार अबकी बार आर पार का संकल्प लेकर चल रहे मिशन इकदिल ब्लॉक का संध्या कालीन वोटर जागरूकता अभियान आज 24 दिसंबर को बढ़पुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत शेखूपुर जखोली में आयोजित किया गया आए हुए लोगों को वोटर के कर्तव्य और अधिकारों के बारे में व्याख्यान देते हुए मिशन संयोजक दीपक राज ने बताया की इस समय सरकार मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है इसमें जो नारे लिखवाए जा रहे हैं वह एक तरह से मतदाता का भावनात्मक शोषण करने की कोशिश की गई है जैसे कि ‘पहले वोट देने जाएंगे, खाना बाद में खायेंगे,। ऐसा क्यों क्या मतदान से जीतने वाला एमपी एमएलए किसी मतदाता के लिए अपना खाना छोड़ता है खाना तो छोड़िए वह अपना नाश्ता भी नहीं छोड़ेगा फिर मतदाता ऐसा क्यों करें। पहले करें मतदान फिर और कोई काम। इस तरह के नारों से मतदाता को बरगलाया जा रहा है। इसके बाद वोटर जागरूकता हैंडविल लोगों को दिखाते हुए बताया कि इस हैंडबॉल में आपके मतदान के बाद आप के क्या अधिकार है उनको अच्छी तरह से समझाया गया है आप लोग इसको पढ़ें समझे और दूसरे लोगों को भी समझाएं यह संध्याकालीन वोटर जागरूकता अभियान मैंने इसलिए रखा है क्योंकि इस समय गांव में अधिक से अधिक लोग मिल जाते हैं जो दिन में बाहर काम पर जाते हैं वह भी शाम तक वापस घर आ जाते हैं।

दीपक राज ने आगे बताया कि किस तरह से उनके साथ छल करके अनशन तुड़वाया गया। यहां के वर्तमान जनप्रतिनिधियों एमपी एमएलए एवं सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारियों ने मिलकर यह सब किया है। लेकिन इन लोगों को यह मालूम होना चाहिए कि दीपक राज अपना आंदोलन इस तरह से खत्म नहीं करेंगे जब तक नवीन विकासखंड की घोषणा नहीं होती इसके लिए कुछ भी करना पड़ जाए हम सब कुछ करेंगे अगर जरूरत पड़ी तो दोबारा अनशन पर बैठेंगे और घोषणा करवा कर ही रहेंगे यदि यह सरकार घोषणा नहीं करती है तो क्षेत्र में यह नुकसान उठाएगी। भाजपा पार्टी की इस क्षति के लिए यह सभी लोग जिम्मेदार होंगे। आगे कहा कि अब हर वोटर को अपने अधिकार की सुरक्षा करते हुए अपने वोट का मतदान करना है यदि आप के विकास की बात अर्थात आप के विकासखंड की घोषणा चुनाव से पूर्व नहीं होती है तो आप चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

You may have missed