Etawah News : स्वयं समूह सहायता की कर्मठ बहनो ने 5000 मास्क बना डी एम को सौंपे

IMG_20200415_213736
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया :  इटावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए 5000 मास्क निशुल्क वितरण हेतु जिलाधिकारी जे .बी. सिंह को मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर एवं उपायुक्त स्वरोजगार द्वारा उपलब्ध कराए गए जिन्हें ग्रामीण क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा वितरित किया जाएगा ।

IMG 20200415 213750 1

स्वयं सहायता समूह की कर्मठ दीदी कोविड-19 वैश्विक महामारी की जंग में सक्रिय सिपाही की तरह भूमिका निभा रही है। इनके बुलन्द हौसले प्रशंसनीय हैं। उक्त बातें जे. बी. सिंह जिलाधिकारी ने महिलाओं को कही। उन्होंने कहा कि जब भी आपदा आई है, महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर सहयोग किया है।
“महिलाओं ने ठाना है, कोरोना को हराना है, भारत को बचाना है”
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीवका मिशन की ओर से महिलाओं द्वारा निर्मित 5000 मास्क जिलाधिकारी महोदय को डॉ. राजा गणपति आर. मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समर्पित की गई। उन्होंने मास्क निर्माण में लगी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए सावधानी बरतने और मास्क का स्वयं भी उपयोग करने की बात कहीं।

IMG 20200415 213736

बृज मोहन अम्बेड, उपायुक्त स्वतः रोजगार ने बताया कि महामारी के प्रकोप को रोकने हेतु समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा दिन-रात मास्क बना रही है। महिलाएं मास्क बनाकर क्षेत्रीय स्तर पर भी वितरीत कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर और मास्क उपलब्ध कराने हेतु राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिशन दृढ़ संकल्पित हैं। महिलाओं द्वारा निर्मित फूल फेस मास्क विकास खण्डों में लगे कर्मचारियों को ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराया गया है। मांग के अनुसार अन्य विभागों को भी लागत मूल्य पर मास्क उपलब्ध कराया जा सकता है।
इस कार्य में जिला मिशन प्रबंधक दीपेन्द्र सिंह तोमर, नन्दकिशोर साह, संतोष कुशवाहा, विप्लव भूषण द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है।

Trending News