Etawah News: सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर शिवपाल पहुंचे इटावा

Etawah News: Shivpal reached Etawah with social change chariot

Etawah News: Shivpal reached Etawah with social change chariot

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: समाजवादी विचारधारा की एकजुटता के जरिये उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को उखाड़ने के संकल्प के साथ मथुरा के वृंदावन से सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर मंगलवार को चले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव वृहस्पतिवार को दिन के 2 बजे इटावा पहुंच गये। सामाजिक परिवर्तन यात्रा आज सैफई से चलकर हेंवरा, छिमारा, वैदपुरा, कुनेरा, आईटीआई चोराहा होते हुए दोपहर के 2 बजे इटावा पहुंची।

Etawah News: Shivpal reached Etawah with social change chariot

वैदपुरा में शिवपाल ने अपने संबोधन में सामाजिक परिवर्तन यात्रा को निकालने को लेकर के लोगों के बीच में अपनी बात रखी। शिवपाल सिंह यादव ने अपनी मूल समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके 2022 यूपी चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए एक बार फिर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव से गठबंधन की पेशकश की है।

Etawah News: Shivpal reached Etawah with social change chariot

शिवपाल यादव ने सूबे की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ”प्रदेश में गुंडो और माफियाओं का राज है, किसानों पर अत्याचार हो रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है। चाहे कानून व्यवस्था हो या बेरोजगारी हर मुद्दे पर सरकार की नाकामी सामने आ रही है।” शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी में किसानों को भाजपा के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने गाड़ी से कुचल दिया और सरकार ने उसको अपनी ओर से गिरफ्तार तक नहीं किया। इसीलिए अब समय आ गया है कि इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए।

Trending News