Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: माध्यमिक शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया धरना प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 August 2022
Etawah News: Secondary teachers protest at District School Inspector's office

Etawah News: Secondary teachers protest at District School Inspector's office

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट से प्रदेशीय आवाहन पर जनपद के माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विशाल धरने का आयोजन किया। प्रदेशीय मांगों के संबंध में प्रदेश से प्राप्त मांग पत्र को जनपद के जिला अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र मिश्रा ने अध्यापकों के बीच प्रस्तुत करते हुए गंभीरतम विवेचना की एवं जनपद के पीड़ित शिक्षकों की समस्याओं को जिला मंत्री डॉ विपिन कुमार ने विद्यालय अनुसार विचार हेतु प्रस्तुत किया प्रदेशीय मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, स्कूल ग्रांट कमीशन की स्थापना, तदर्थ शिक्षकों को नियमित वेतन एवं विधिवत सेवायोजन तथा पुरानी पेंशन से जोड़ने, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय वेतन दिलाना, व्यवसायिक शिक्षकों को शिक्षक का पूर्ण दर्जा मिलना, सामूहिक बीमा को यथावत लागू करना, राजकीय शिक्षकों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिलाना आदि प्रमुख मांगे हैं।

Etawah News: Secondary teachers protest at District School Inspector's office

प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता श्री शिव कुमार गुप्ता शिक्षक नेता श्री इंद्र नारायण पांडे एवं प्रदेश मंत्री श्री अरविंद कुमार कैथवार ने सरकार से के शिक्षकों की मांगों के प्रति  उपेक्षा पूर्ण रवैए पर गहरा असंतोष एवं आक्रोश व्यक्त किया है। शिक्षक नेताओं ने कहा यदि समय रहते सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन लखनऊ में चलाया जाएगा।

शिक्षकों की प्रांतीय मांगों एवं जनपद की पीड़ित शिक्षकों की समस्याओं पर सर्वश्री प्रदुम्न कश्यप, प्रहलाद कश्यप, कमल किशोर कनौजिया, श्रवण कुमार मिश्रा, विकास दीक्षित, विनोद मास्टर, अंगद राम, इंद्रजीत, आशुतोष सिंह, पंकज तिवारी, बृजमोहन, सुनील कुमार, नरदेव आर्य, कैलाश नारायण, कमलेश कुमारी मनोज कुमार सुरेश कुमार यादव ,रमेश कुमार चौधरी, अनुज कुमार राम महेश मिश्रा डॉ अजय शर्मा सभापति मौर्य आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए ।प्रदेशीय मांग पत्र एवं जनपद के पीड़ित शिक्षकों की समस्याओं का ज्ञापन श्रीमान जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा श्रीमान राजू राणा को सौंपा गया जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समस्याओं के निस्तारण के लिए संगठन को आश्वस्त किया।

Post navigation

Previous: Mainpuri News: मैनपुरी में राम नाम लिखा पत्थर ईशन नदी में तैरता मिला
Next: Etawah News: बिजली के खम्बे में उतरे करंट से बकरी की मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.