Etawah News : कानपुर पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

Samajwadi Party Etawah
Share News

 

दिलीप कुमार इटावा। जिला समाजवादी पार्टी के द्वारा आआज शुक्रवार को जिला कचहरी में प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस बीच सपा नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानपुर पुलिस कर्मियों के निर्मम हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी की माँग की।

Samajwadi Party Etawah

सपा के द्वारा किए गए प्रदर्शन में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा ने मोदी योगी सरकार को जनता व प्रशासन विरोधी सरकार, और कहा कि भाजपा तो गुंडों की रखवाली सरकार बन चुकी है।

Samajwadi Party Etawah

सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि
भाजपा की योगी मोदी सरकार में कल तक जनता जनार्दन ही सुरक्षित नही थी औऱ आज देश प्रदेश की पुलिस भी असुरक्षित हो गयी।

Samajwadi Party Etawah

यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं, आमजन व पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है।इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए. कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

Trending News