Etawah News : थोडी बरसात में ही पुल के नीचे बन जाता है तालाब

Etawah News
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिहं। जनपद इटावा से होकर गुजरने वाली रलवे की लाइनो पर बने पुलो का बहुत ही बुरा हाल है, लगभग सभी पुलो के नीचे पानी भरा रहता है तथा पुलो से पानी निकासी की कोई भी उचित व्यवस्था नही की गयी है।

इटावा से फरुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर और दतावली के मध्य बने पुल का भी यही हाल है पुल के नीचे बरसात का पानी भरा हुआ है तथा पानी के निकलने की कोई भी उचित व्यवस्था नही है । आने जाने बाले वाहनो को बडी समस्या का सामना करना पडता है।  तथा पुल के नीचे पानी भरने से सडक गड्डो मे तब्दील हो चुकी है।

जिसके कारण किसी भी वक्त अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है तथा छोटे वाहन कई बार सडक पर बने गड्डो में फस भी जाते है ।Etawah News

।वही इटावा से मैनपुरी मार्ग पर बिचपुरी खेडा के पास बने अंडरपास पर भी यही हालात है वहा भी आने जाने बालो को पानी से होकर गुजरना पडता है, तथा वैदपुरा क्षत्रे मे ब ने अंडरपास का भी यही हाल है ।प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नही उठाया गया है। जिससे पुलो के नीचे भरने बाले पानी से जनता को निजात मिल सके।
इस समय स्कूल कॉलेज बंद है नही तो इन्ही पुलो से गुजरते हुये भारत का भविष्य कहे जाने वाले नन्हे बालको अपने विद्यालय जाना पडता है।

Trending News