Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मतदान विद्यालय अब डीएम के अधीन अधिग्रहीत

जनवाद टाइम्स इटावा 6 February 2022
Etawah News: There will be offline classes from class 9th to 12th, students will be happy

Etawah News: There will be offline classes from class 9th to 12th, students will be happy

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: मतदेय स्थल बनें सभी स्कूल चुनाव प्रक्रिया के दौरान डीएम के अधीन अधिग्रहीत हो गये है। चुनाव सम्बंधी सभी सरकारी, प्राइवेट भवन मय फर्नीचर 17 से 22 फरवरी तक अधिकृत रहेंगें। इस सम्बंध में डीएम ने निर्देश भी जारी कर दिये है।

जिला मजिस्ट्रेट श्रुति सिंह ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के अन्र्तगत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सम्पन्न कराये जाने के लिए जिले में स्थापित 199 जसवन्तनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 483 मतदेय स्थल, 200 इटावा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 543 मतदेय स्थल व 201 भरथना सुरक्षित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 510 मतदेय स्थल इस प्रकार जिले में कुल 1446 मतदेय स्थलों पर 20 फरवरी को सम्पन्न होने वाले मतदान को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलो से सबंधित सभी प्राथमिक पाठाशालाओं, हायर सेकेण्डरी स्कूल, जूनियर हाई स्कूल पंचायत घरों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामुदायिक मिलन केन्द्रों, इण्टर कालेजों, संकुल भवनों एवं सहकारी संघों के भवन व उनके सम्पूर्ण परिसर व क्षेत्र एवं फर्नीचर को 17 फरवरी से 22 फरवरी तक की अवधि के लिए अधिग्रहीत किया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य अधिकरी जिला पंचायत, जिला सहायक निबन्धक सहकारी समितियां व जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया है कि इन भवन से संबंधित अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित करें कि संबंधित मतदेय स्थल के भवनों, उनके परिसर व फर्नीचर निर्वाचन के लिए 17 फरवरी को संबंधित तहसीलदारों या उनके प्रतिनिधि के सुपुर्द कर दें।

 

Post navigation

Previous: Etawah News: भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत
Next: Etawah News: 1668 वृद्ध मतदाता घर से कर सकेंगे मतदान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0009
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद
  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.