Etawah News: भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत

Etawah News: BJYM Mandal President dies during treatment

Etawah News: BJYM Mandal President dies during treatment

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित बरुआ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें पुराने विवाद के चलते बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी थी। उनका आगरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। गोलीकांड में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी समेत अन्य चार अभी भी फरार हैं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

बता दें, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पक्का बाग तिराहे पर एक सप्ताह पूर्व आपसी रंजिश के चलते मंडल अध्यक्ष को गोली मारी गई थी। जिसके बाद उन्हें सैफई में भर्ती करवाया गया था। हालात नाजुक होने के चलते अमित बरुआ को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

आगरा के बाह थाना क्षेत्र के मड़ेपुरा गांव निवासी अमित बरुआ (26) इकदिल थाना क्षेत्र के कराईपुरा में अपने बहनोई के यहां रह रहे थे। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के मनिकपुर विशू से मंडल अध्यक्ष थे। बीती 28 जनवरी की शाम करीब साढ़े 7 बजे जान से मारने की नीयत से पक्का बाग हाईवे पुल के नीचे जब वह अपने दोस्तों से बात चीत कर रहे था, तभी उन पर किसी ने चलाई थी।

आगरा के प्राइवेट अस्पताल में कराया था भर्ती

इस घटना में मंडल अध्यक्ष के जबडे़ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें दोस्तों द्वारा सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन आगरा के एक प्राइवेट हॉस्पीटल में इलाज करवा रहे थे। एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद बीते शनिवार को अमित बरुआ ने दम तोड़ दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने मंडल अध्यक्ष की मौत पुष्टि करते हुए एक आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराओं को बढ़ाने की बात कही है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। वहीं युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजू चौधरी ने बताया, आज दोपहर आगरा के बाह के मडेपुरा में दाह संस्कार किया जाएगा।

 

Trending News