Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: प्रसपा ब्लाक प्रमुख को पुलिस ने घर से उठाया, शिवपाल के घर ऑफिस की ड्रोन से निगरानी

जनवाद टाइम्स इटावा 4 December 2022
Etawah News: Police picked up Praspa block chief from home, monitoring Shivpal's home office with drone

Etawah News: Police picked up Praspa block chief from home, monitoring Shivpal's home office with drone

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा/भरथना: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार 5 दिसंबर को मतदान होना है। रविवार को ताखा ब्लॉक प्रमुख के पति व शिवपाल यादव के करीबी ध्रुव यादव उर्फ चीनी को पुलिस ने उनके भरथना स्तिथ आवास से गिरफ्तार कर थाने ले गई। इसके बाद समर्थक हंगामा करने लगे। सूचना प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव को दी गई। शिवपाल ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी और भरथना रवाना हो गए। शिवपाल के आने की सूचना पर पुलिस चीनी यादव को आनन फानन में उनके आवास पर छोड़ गई। शिवपाल यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ध्रुव यादव के आवास पर पहुंचे। सपा प्रमुख ने भी ध्रुव के घर पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया है।

ताखा ब्लॉक प्रमुख के पति और विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव उर्फ चीनी ने बताया, “मैं कमरे में चेंज करने आया था। तभी घर के बाहर पुलिस पहुंची। गेट पर तैनात युवक ने पुलिस को आने का कारण पूछा जो उससे अभद्रता की। उसने गेट नहीं खोला तो बाउंड्री कूदकर पुलिसवाले घर में घुस आए। इसके बाद एसीपी ने मेरे हाथ पकड़े और बोले बहुत सक्रिय हो, इसके बाद मुझे पकड़कर भरथना थाने ले गई।” ध्रुव के मुताबिक, पुलिस मेरे घर पर ऐसे घुसी जैसे किसी क्रिमिनल के घर में घुसती है। 107/16 में मैंने जमानत ले रखी है, नियमित तारीख पर थाने जाता हूं, उसके बावजूद पुलिस को ऐसा कृत्य काननू का उल्लंघन है।

मेरे घर-ऑफिस की ड्रोन से निगरानी करा रही सरकार: शिवपाल
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ध्रुव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा”, हमारे घर, ऑफिस और निजी जगहों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन लगातार ड्रोन के जरिए मेरी निजता का उल्लंघन कर रहा है। अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो प्रशासन के खिलाफ हम धरना भी देंगे। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं रुका तो आज ही डीएम इटावा और एसएसपी इटावा की ऑफिस का घेराव करेंगे।”

Post navigation

Previous: Bihar News ट्रांसजेंडर समाज के अभिन्न अंग, सम्मानपूर्वक जीवन जीने के हैं अधिकारी : जिलाधिकारी
Next: Etawah News: दूध टैंकर ने कई वाहनों को टक्कर मारी, एक कि मौत, चार घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.