Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News ट्रांसजेंडर समाज के अभिन्न अंग, सम्मानपूर्वक जीवन जीने के हैं अधिकारी : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 4 December 2022
Bihar News ट्रांसजेंडर समाज के अभिन्न अंग, सम्मानपूर्वक जीवन जीने के हैं अधिकारी : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहनसिंह बेतिया

 

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय समाज के अभिन्न अंग हैं, जिसे समाज को स्वीकार करना होगा। किन्नर समुदाय के लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। इन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करना होगा।Bihar News ट्रांसजेंडर समाज के अभिन्न अंग, सम्मानपूर्वक जीवन जीने के हैं अधिकारी : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। इस हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराना, कैम्प मोड में समस्याओं का समाधान कराना, नियमित रूप से सुविधा केन्द्र संचालित कराना सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार की देर संध्या आयोजित समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।Bihar News ट्रांसजेंडर समाज के अभिन्न अंग, सम्मानपूर्वक जीवन जीने के हैं अधिकारी : जिलाधिकारी

समीक्षा के क्रम में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बताया गया कि थर्ड जेंडर घोषित किए गए ट्रांसजेंडरों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से उन्हें पहचान पत्र और प्रमाणपत्र निर्गत किया जा रहा है। ट्रांसजेंडरों के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी खोल दिया गया है जहां वे अपना पहचान पत्र एवं प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन दे सकते है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ट्रांसजेंडरों के पहचान पत्र एवं प्रमाणपत्र के लिए आवेदन हेतु transgender.dosje.gov.in वेबसाईट उपलब्ध कराया गया है। उक्त वेबसाईट पर ट्रांसजेंडर पहचान पत्र एवं प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र लिया जाता है, कोई मेडिकल प्रमाणपत्र देने की जरूरत नहीं है। पहचान पत्र निर्गत होने के बाद किन्नर समुदाय को विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने, आधार कार्ड बनवाने, राशन कार्ड बनवाने अथवा पासपोर्ट आदि बनवाने में सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडरों के कल्याण के लिए जिले की जिला बाल संरक्षण इकाई में सुविधा केन्द्र खोला गया है। इस सुविधा केन्द्र में किन्नर समुदाय के लोग शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार व आवास आदि से संबंधित समस्याओं रख रहे हैं। नियमानुसार उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि किन्नरों के कल्याण एवं उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया जाय। साथ ही जिले में जितने भी ट्रांसजेंडर है उन्हें जल्द से जल्द प्रमाण पत्र दिलाना सुनिश्चित किया जाय ताकि किन्नर समुदाय के लोग भी सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।Bihar News ट्रांसजेंडर समाज के अभिन्न अंग, सम्मानपूर्वक जीवन जीने के हैं अधिकारी : जिलाधिकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkarnagar News: दो वर्ष बाद भी छात्रा अंशिका पांडेय को नहीं मिला अंक पत्र
Next: Etawah News: प्रसपा ब्लाक प्रमुख को पुलिस ने घर से उठाया, शिवपाल के घर ऑफिस की ड्रोन से निगरानी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.