Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सपाइयों और किसान यूनियन की हाइवे जाम करने की पुलिस से आंख मिचौली

जनवाद टाइम्स 8 December 2020
Etawah News: The police and the eyes of the Samayans and Farmers Union to block the highway
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार : इटावा/जसवंतनगर किसानों के भारत बंद के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां हाईवे चौराहे के समीप नारेबाजी करते हुए हाल ही में पास किए गए किसान कानूनों का विरोध किया तथा वाहनों को रोककर जाम लगाने की कोशिश की। सपा कार्यकर्ताओं ने इधर-उधर गोरिल्ला तरीके से मार्ग अवरुद्ध करने व जाम लगाने की कई बार कोशिश की हालांकि आंशिक ही सफल  हुए , फिर भी उन्होंने नारेबाजी कर अपना विरोध व्यक्त किया। “बाबा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी – नहीं चलेगी, पुलिस के दम पर यह सरकार नहीं चलेगी – नहीं चलेगी, किसान विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी- नहीं चलेगी…आदि नारे सपाइयों ने गुंजायमान किए।

Etawah News: The police and the eyes of the Samayans and Farmers Union to block the highway

ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद यादव व नगर अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने किसान कानूनों का पुरजोर विरोध किया। मास्टर सत्यराम यादव, अनिरुद्ध यादव, अमित यादव, नंदकिशोर, किसान कल्लू यादव, गुलशन, सतीश यादव, रवि यादव, आदेश कुमार आदि शामिल रहे।

किसान यूनियन ने भी किया पुरजोर प्रयास

दूसरी ओर जसवंतनगर में भारत बंद को लेकर यहां भारतीय किसान यूनियन के दो गुटों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की, दोपहर एक बजे के आसपास मॉडर्न तहसील के पास किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष गिरिदेव सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष देशराज शाक्य की अगुवाई में लगभग दो दर्जन किसान एकत्रित होकर पहुंचे और उन्होंने हाईवे जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते यह संभव न हो सका। इधर सराय भोपत फाटक के पास हाईवे पर किसान यूनियन के कुछ लोग पहुंचे और हाईवे जाम करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु, सीओ रमेश चंद्र व थाना कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह दल बल के साथ पहुंच गए। वहां भी हाईवे जाम  छिटपुट रहा।

Etawah News: The police and the eyes of the Samayans and Farmers Union to block the highway

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष गिरिदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रदीप, प्रवक्ता अरविंद प्रताप सिंह, राहुल कुमार, रामप्रकाश, छोटेलाल, विनोद कुमार, रमेश चंद्र, अनंतराम, मनमोहन सिंह, राजपाल, सुरेश बाबू, विमलेश कुमार, राजेंद्र सिंह, रामपाल के अलावा भानु गुट के किसान नेता संजीव यादव भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: UP News : भारत बंद के इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष रामसकल यादव को प्रशासन ने घर में नजर बंद किया
Next: Meerut News: महिला के साथ छेडछाड करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.